Kark Aaj Ka Rashifal 27 March 2026: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा. आपकी राशि में चंद्रमा के आने से मन में भावुकता बढ़ेगी, लेकिन अष्टम मंगल-राहु आपको थोड़ा विचलित कर सकते हैं. बृहस्पति के बारहवें भाव में होने से धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप दान-पुण्य पर धन खर्च करेंगे.
करियर-बिजनेस: व्यापार में लेन-देन करते समय बहुत सतर्क रहें, किसी दस्तावेज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर करना जोखिम भरा हो सकता है. नौकरीपेशा लोगों को मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन शाम तक आपके प्रयास सफल होंगे. गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, हालांकि मीन के सूर्य और शनि आपके साहस को बनाए रखेंगे और विजय दिलाएंगे.
लव लाइफ: लव लाइफ में संवेदनशीलता बनी रहेगी, इसलिए पार्टनर की बातों को गंभीरता से सुनें और बेवजह की बहस टालें. जीवनसाथी के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य रखने से संबंध मधुर हो जाएंगे. आज शाम आपसी मनमुटाव खत्म होंगे और आप राहत महसूस करेंगे.
स्वास्थ्य: अष्टम भाव के राहु और मंगल के कारण अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है. वाहन चलाते समय बहुत सावधानी बरतें. चोट या दुर्घटना के योग हैं, इसलिए वाहन संभलकर चालाए. आज योग और प्राणायाम आपके मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होंगे.
सावधानी: आज जोखिम भरे निवेश और शेयर बाजार से दूरी बनाए रखना ही आपके आर्थिक हित में बेहतर रहेगा.
उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें और सफेद वस्तुओं का दान किसी जरूरतमंद को करें.
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 2
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
