Gemini Weekly Horoscope: मिथुन राशि वालों का साझेदारी के लिए समय अनुकूल है, देखें 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025 का साप्ताहिक राशिफल
Gemini Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025: मिथुन राशि के लिए 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक का दिन कैसा रहेगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी से मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
By Shaurya Punj | Updated at :
Gemini Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025 in Hindi (PC: Freepik)
Gemini Weekly Horoscope 10 August to 16 August 2025: अगस्त माह का आखिरी सप्ताह कैसा रहेगा इसके बारे में जातकों को उत्सुकता होगी इसके बारे में हमें बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य डॉ श्रीपति त्रिपाठी मिथुन राशि का साप्ताहिक राशिफल.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 10 अगस्त से 16 अगस्त 2025
मिथुन: इस सप्ताह आप अपने रचनात्मक कार्यों और सामाजिक व्यवहार से लोगों का दिल जीत सकते हैं. हालांकि कभी-कभी मूड स्विंग्स परेशान कर सकते हैं, फिर भी संयम से स्थिति पर नियंत्रण बना रहेगा.विवादों से दूर रहकर आप मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे.
करियर/बिजनेस: नए प्रोजेक्ट या साझेदारी के लिए समय अनुकूल है. कार्य में नयापन और योजनाबद्धता सफलता दिलाएगी. युवा वर्ग के लिए प्रतियोगिता में सफलता के संकेत हैं.
रिलेशनशिप: प्रियजन के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है. दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा.
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.