Gajlaxmi Rajyog 2025: इन 3 राशियों के लिए आ रहा है भाग्य का सुनहरा मौका

Gajlaxmi Rajyog 2025: आने वाले 26 जुलाई 2025 से मिथुन राशि में बन रहा गजलक्ष्मी राजयोग तीन राशियों के लिए अत्यंत शुभ संकेत ला रहा है. शुक्र और गुरु की युति से बना यह योग धन, सफलता और खुशहाली का द्वार खोल सकता है. जानें किन 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ इस विशेष संयोग में.

Gajlaxmi Rajyog 2025: 26 जुलाई 2025 से एक विशेष ज्योतिषीय संयोग की शुरुआत हो रही है, जिसे गजलक्ष्मी राजयोग कहा जाता है. वैदिक ज्योतिष में यह योग अत्यंत शुभ माना गया है और तब बनता है जब शुक्र और गुरु (बृहस्पति) एक ही राशि में युति करते हैं. इस बार यह संयोग मिथुन राशि में बन रहा है, जहां पहले से ही गुरु विराजमान हैं और अब 26 जुलाई को सुबह 9:02 बजे शुक्र भी मिथुन में प्रवेश कर जाएगा.

यह योग धन, वैभव, सफलता और समृद्धि का प्रतीक होता है और इसका प्रभाव 21 अगस्त 2025 तक बना रहेगा.

गजलक्ष्मी राजयोग क्या है?

गजलक्ष्मी योग तब बनता है जब शुक्र (सौंदर्य, भोग, कला और धन के कारक) और गुरु (ज्ञान, भाग्य, समृद्धि के प्रतीक) एक ही राशि में मिलते हैं. इन दो शुभ ग्रहों की युति जीवन में अचानक सकारात्मक बदलाव, धनलाभ और अच्छे अवसरों का द्वार खोल सकती है.

इन 3 राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ

मेष राशि (Aries)

इस योग का निर्माण आपके तीसरे भाव में हो रहा है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक बल मिलेगा. अटका हुआ धन वापस आने के संकेत हैं. करियर में सकारात्मक बदलाव संभव हैं और दांपत्य जीवन भी संतुलित रहेगा.

Also Read: Vastu Tips: घर में शांति और तरक्की लाते हैं ये धार्मिक प्रतीक, जानें कैसे

वृषभ राशि (Taurus)

दूसरे भाव में यह योग आपके लिए धन लाभ और पारिवारिक सुख का योग बना रहा है. विशेष रूप से शेयर बाजार, मीडिया, फिल्म और संगीत से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. घर-परिवार में कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)

अष्टम भाव में बनने वाला यह योग सामान्यतः चुनौतीपूर्ण भाव में है, लेकिन शुक्र-गुरु की युति इसे शुभ बना सकती है. अचानक कोई आर्थिक लाभ या राहत की खबर मिल सकती है. हालांकि प्रेम संबंधों में संयम और समझदारी ज़रूरी होगी.

अन्य राशियों को क्या मिलेगा?

हालांकि यह योग मुख्य रूप से तीन राशियों के लिए विशेष लाभकारी है, लेकिन अन्य राशियों को भी छोटे स्तर पर लाभ मिल सकता है. कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है, या कोई मनचाहा प्रस्ताव मिल सकता है.

यह शुभ योग कब तक रहेगा?

प्रारंभ: 26 जुलाई 2025, सुबह 9:02 बजे
समाप्ति: 21 अगस्त 2025

विशेष परामर्श के लिए संपर्क करें:
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
(ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ)
8080426594 / 9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >