वृषभ राशिफल 24 फरवरी 2026: कार्यक्षेत्र में बड़ी उपलब्धि के संकेत, प्रियजनों के साथ बीतेगा सुखद समय

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 24 Febuary 2026: आज 24 फरवरी 2026, दिन मंगलवार है. आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रभाव रहेगा. आज कुंभ राशि में सूर्य, बुध, मंगल, शुक्र और राहु की मौजूदगी होने से पंचग्रही योग का निर्माण हुआ है. चंद्रमा आज वृषभ राशि में हैं, जो आपके मन को स्थिरता और सुख-सुविधाओं की ओर ले जाएंगे.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 24 Febuary 2026: वृषभ राशि- आपकी ही राशि में चंद्रमा का गोचर आपको इमोशनल तो बनाएगा पर मेहनत करने का जज्बा भी देगा. आज का दिन पूरी तरह मेहनत और काम पर फोकस करने का है. नौकरीपेशा युवा अपने काम से सबका दिल जीत लेंगे. एक बात का ध्यान रखें कि दूसरों की गॉसिप या फालतू बातों में न आएं. आपके कुछ जलने वाले लोग आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, उनसे दूरी बनाकर रखें.

करियर-बिजनेस: आपकी ही राशि में चंद्रमा का गोचर आपको कार्यक्षेत्र में बहुत अधिक केंद्रित रखेगा. नौकरीपेशा युवा आज अपनी मेहनत से सीनियर्स का दिल जीत लेंगे और नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहेंगे. अगर आप फ्रीलांसिंग या क्रिएटिव फील्ड में हैं, तो आज का दिन आपके काम को पहचान दिलाने वाला साबित होगा. बस दूसरों की गॉसिप से दूर रहें और अपने लक्ष्य पर नजर रखें.

लव लाइफ: आज लव लाइफ में आपको धैर्य और गहराई देखने को मिलेगी. आप अपने पार्टनर के प्रति काफी इमोशनल महसूस करेंगे और उनकी जरूरतों का पूरा ख्याल रखेंगे. रिश्तों में चल रही पुरानी गलतफहमी आज खत्म होगी. सिंगल युवाओं को आज कोई ऐसा व्यक्ति मिल सकता है जो उनकी लाइफ में स्थिरता और प्यार दोनों लेकर आएगा.

हेल्थ: स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सकारात्मक है, लेकिन चंद्रमा के प्रभाव से आप थोड़े संवेदनशील रह सकते हैं. जलने वाले लोगों की बातों से मानसिक तनाव न लें, वरना सिरदर्द हो सकता है. आज योग और प्राणायाम आपके मानसिक बल को बढ़ाएंगे. अपने खान-पान में अनुशासन बनाए रखें और बाहर के ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें.

आज का राशिफल.

सावधानी: सहकर्मियों की फालतू बातों में आकर अपना समय बर्बाद न करें.

उपाय: शिवलिंग पर सफेद चंदन अर्पित करें और ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ का जाप करें.

शुभ अंक-1.
शुभ रंग- नीला

ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581

Also Read:- पंचांग 24 फरवरी 2026: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की सप्तमी उपरांत नवमी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय और राहुकाल

Also Read:- ज्योतिष अलर्ट: मार्च में इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन्हें झेलनी पड़ेंगी चुनौतियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >