Aquarius Yearly Horoscope 2022: कुम्भ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022

New Year 2022 Varshik Rashifal: कुम्भ राशि 2022 के अनुसार वार्षिक राशिफल आपके सामने लाए हैं इससे आप पहले से ही अनुमान लगा सकेंगे कि आने वाला वर्ष आपके पारिवारिक जीवन, प्रेम संबंध, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य की दृष्टि से कैसा रहने वाला है. आइए जानें कुम्भ राशिफल 2022

By Prabhat Khabar Digital Desk | January 4, 2022 9:12 AM

New Year 2022 Kumbh Rashifal: कुम्भ राशिफल 2022 (Kumbh Rashifal 2022) आने वाले नए साल 2022 में कुम्भ राशि के जातकों के जीवन के बारे में बहुत कुछ जरूरी और महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां प्रदान करता है. वैदिक ज्योतिष पर आधारित कुम्भ वार्षिक राशिफल 2022 ( Aquarius Yearly Horoscope 2022) के माध्यम से जानें कि इस वर्ष कुम्भ जातकों का प्रेम जीवन कैसा रहेगा? क्या वे अपने करियर में इस वर्ष सफल होंगे?

पारिवारिक जीवन:-

वर्ष की शुरुआत में आपकी माता का स्वास्थ्य खराब रह सकता है इसलिये उनका ध्यान रखें. परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर चर्चा संभव है और कुछ चीजों में आपसी मतभेद तो सामने आएंगे लेकिन आपसी समझ के कारण वह जल्द ही सुलझ भी जाएंगे. वर्ष के मध्य में परिवार के किसी सदस्य के विवाह के योग बन रहे हैं. इसलिये कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें. परिवार में कोई बुजुर्ग रहता है तो इस वर्ष उन्हें कहीं बाहर धार्मिक यात्रा पर अवश्य भेजें. इससे आपको पुण्य मिलेगा जो आगे चलकर आपके बहुत काम आएगा.

करियर :-

यदि आप जॉब करते हैं और आपको कुछ ही समय जॉब में लगे हुए हुआ है तो इस वर्ष आपको कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा जिस कारण आत्मविश्वास कम हो सकता है. ऐसे में किसी सीनियर का मार्गदर्शन बहुत काम आएगा. यदि व्यापार के क्षेत्र में हैं तो अपने प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती मिलेगी लेकिन संयम से काम लेने पर आप लाभ की स्थिति में रहेंगे. वर्ष के अंत में बाजार में आपके नए शत्रु बन सकते हैं जो आपका अहित करने का प्रयास करेंगे लेकिन आपकी छवि को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा.

शिक्षा :-

यदि आप खेल में अच्छे हैं और उसमें अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह वर्ष आपके लिए श्रेष्ठ सिद्ध होगा. आपको अपना मनपसंद करियर बनाने के भरपूर अवसर मिलेंगे इसलिये उनका उचित लाभ उठायें. पढ़ाई में कम ध्यान लगेगा लेकिन परिणाम आपके अनुकूल ही रहेंगे. घर के किसी सदस्य का भरपूर सहयोग मिलेगा जो आपके बहुत काम आयेगा. यदि उच्च शिक्षा में कुछ समस्या आ रही थी या मनचाहे कॉलेज में प्रवेश नहीं मिल पा रहा था तो इस वर्ष वह भी हो जाएगा. ऐसे में अपने व्यवहार को संतुलित रखें और उत्तेजित होने से बचें.

प्रेम जीवन :-

वैवाहिक जीवन में ऊंच-नीच की स्थिति बनी रहेगी. कई ऐसे अवसर आएंगे जब आपकी पत्नी आपसे नाराज हो जाएगी, साथ ही आप उन्हें समझा नहीं पाएंगे. ऐसे में क्रोध करने से बचें और अहंकार को अपने ऊपर हावी ना होने दें. प्रेम संबंधों को लेकर सचेत रहेंगे और किसी तीसरे व्यक्ति के द्वारा दोनों के बीच खटास डालने की कोशिश की जा सकती है लेकिन आप ऐसा होने नहीं देंगे. आपका साथी आपके ऊपर गर्व करेगा और दोनों के बीच रिश्तों को मजबूती मिलेगी.

स्वास्थ्य :-

वर्ष की शुरुआत में स्वयं को ऊर्जावान महसूस करेंगे लेकिन मई आते-आते शरीर में ढीलापन आने लगेगा. उस समय मन भी उदास रहेगा लेकिन वजह नहीं जान पाएंगे. कोई गंभीर बीमारी तो नहीं होगी लेकिन फिर भी अपना ध्यान रखें. जुलाई के महीने में यात्रा करते समय सावधानी बरतें और किसी के साथ ही बाहर जाएं अन्यथा ना जायें.

शुभ रंग:-सफेद

शुभ अंक:-2

उपाय:-

(1) माता जगदम्बा का दर्शन तथा पूजन कीजिए

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

Also Read: Aries Yearly Horoscope 2022: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Taurus Yearly Horoscope 2022: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Gemini Yearly Horoscope 2022: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Cancer Yearly Horoscope 2022: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Leo Yearly Horoscope 2022: सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Virgo Yearly Horoscope 2022: कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Libra Yearly Horoscope 2022: तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Scorpio Yearly Horoscope 2022: वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Sagittarius Yearly Horoscope 2022: धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Capricorn Yearly Horoscope 2022: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Aquarius Yearly Horoscope 2022: कुम्भ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल
Also Read: Pisces Yearly Horoscope 2022: मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022, जानिए जनवरी से दिसंबर तक का हाल

Next Article

Exit mobile version