Aaj Ka Rashifal Upay: आज 4 दिसंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये उपाय

Aaj Ka Rashifal Upay: आज गुरुवार 4 दिसंबर का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, सकारात्मक ऊर्जा और बदलाव लेकर आ रहा है. कुछ राशियों को धन लाभ होगा, तो कुछ को रिश्तों में समझदारी दिखाने की ज़रूरत है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल और हर राशि के लिए सरल उपाय.

मेष: आज आत्मविश्वास बढ़ेगा. नए कार्यों की शुरुआत शुभ. उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें.

वृषभ: धन लाभ के संकेत. परिवार का सहयोग मिलेगा. उपाय: सफेद वस्तु का दान करें.

मिथुन: कामकाज में व्यस्तता रहेगी. यात्रा संभव. उपाय: तुलसी को जल चढ़ाएं.

कर्क: भावनात्मक संतुलन बनाकर चलें. सेहत का ध्यान रखें. उपाय: चावल का दान करें.

सिंह: अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. रुके काम पूरे होंगे. उपाय: सूर्य को जल दें.

कन्या: आज मेहनत का फल मिलेगा. नौकरी में तरक्की के योग. उपाय: दुर्गा मां की पूजा करें.

तुला: रिश्तों में मीठास बढ़ेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. उपाय: मीठा दान करें.

वृश्चिक: गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. निवेश सोच-समझकर करें. उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं.

धनु: भाग्य का साथ मिलेगा. नई योजनाएँ सफल होंगी. उपाय: पीली वस्तु साथ रखें.

मकर: आज निर्णय सोच-समझकर लें. स्वास्थ्य मध्यम. उपाय: काली तिल का दान.

कुंभ: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में सुधार. उपाय: साईं बाबा को नारियल चढ़ाएं.

मीन: मन में शांति रहेगी. आर्थिक लाभ के योग. उपाय: विष्णु जी का स्मरण करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >