Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक  राशि वालों की प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 20 सितंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 September 2025: आज 20 सितंबर का राशिफल लेकर आया है आपके लिए दिनभर की पूरी भविष्यवाणी. आज के दिन कौन सी राशि पाएगी भाग्य का साथ और किन्हें लेना होगा सोच-समझकर कदम? जानिए आज का आपका राशिफल. पढ़ें आज 20 सितंबर 2025 का राशिफल ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से विस्तार में

Aaj Ka Rashifal 20 September  2025: आज 20 सितंबर का राशिफल आपके दिन की दिशा और संभावनाओं के बारे में बताएगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आज आपके करियर, धन, स्वास्थ्य और रिश्तों पर खास असर डाल सकती है. जानें किस राशि के जातकों के लिए दिन रहेगा शुभ और किन्हें सावधानी बरतने की जरूरत है. आइए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल.

 मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा. ऊर्जा और उत्साह से भरे रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों को मनपसंद काम मिलने से संतुष्टि होगी. अधूरे काम पूरे होने के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. हालांकि दोपहर बाद किसी से वाद-विवाद से बचें और स्वास्थ्य पर ध्यान दें.

वृषभ राशि के जातक किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें. नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर मिलेंगे, जबकि निवेश सोच-समझकर करें. किसी पुराने मित्र से मुलाकात मन खुश कर देगी. प्रेम जीवन में रोमांटिक समय रहेगा. ध्यान और योग से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.

मिथुन राशि वालों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं. करियर में बदलाव और नई योजनाओं पर काम करने का दिन है. वित्तीय मामलों में सतर्क रहें और किसी को उधार देने से बचें. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का साथ मिलेगा.

कर्क राशि वालों के लिए दिन व्यस्त और चुनौतियों से भरा हो सकता है. वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें. धन मामलों में सावधानी जरूरी है. नौकरीपेशा लोगों को अन्य जगहों से प्रस्ताव मिल सकते हैं. प्रेम संबंधों में कुछ अच्छे पल मिलेंगे.

सिंह राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता और भाग्य का साथ रहेगा. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा लेकिन साथी से बहस हो सकती है. विरोधियों से सावधान रहते हुए समझदारी से मामलों को संभालें.

कन्या राशि के लिए दिन कठिन रह सकता है. धन हानि और बेफिजूल खर्चों से बचें. धोखे की संभावना है. घर-परिवार में बहस टालने की कोशिश करें.

तुला राशि वालों के लिए दिन शुभ है. कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा और जिम्मेदारी बढ़ेगी. धन लाभ और रोमांटिक समय मिलेगा. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.

वृश्चिक राशि वालों के खर्च अधिक रहेंगे. किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. प्रेम प्रस्ताव स्वीकार हो सकते हैं. सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी.

धनु राशि के लोग तनाव से बचें. वित्तीय मामलों में सावधानी रखें. धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी. बच्चों के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी.

मकर राशि वालों को निवेश में सतर्क रहना होगा. ऊर्जा के कारण नकारात्मकता दूर होगी. मान-सम्मान में वृद्धि होगी. पुराने काम दोबारा शुरू हो सकते हैं.

कुंभ राशि वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. अधूरे काम पूरे होंगे. प्रमोशन और वेतन वृद्धि संभव है. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

मीन राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा. करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन में शुभ कार्य होंगे और मेल-मुलाकात का सिलसिला जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >