Aaj Ka Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के राजनीतिक संपर्क मजबूत होंगे, जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 1 नवंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 1 November 2025: नवंबर की शुरुआत उम्मीदों और नई ऊर्जा के साथ हो रही है. सितारों की चाल आज कई लोगों के जीवन में सुख, सफलता और तरक्की के संकेत दे रही है. जानिए ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से , शनिवार 1 नवंबर का राशिफल आपके लिए क्या खास संदेश लेकर आया है.

Aaj Ka Rashifal 1 November 2025: आज शनिवार 1 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. कुछ लोगों को आर्थिक फायदा होगा तो कुछ को रिश्तों में खुशियां मिलेंगी. मेहनत का फल मिलने के योग हैं. चलिए जानते हैं प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से, आज आपका दिन कैसा रहने वाला है.

मेष

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा. सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोगों को फायदा मिलेगा. परिवार और प्रियजनों का सहयोग मिलेगा. सुख-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी और पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी. जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई विवाद भी सुलझ सकता है.

वृषभ

आपकी सुविधाएं बढ़ेंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापारिक यात्रा लाभदायक रहेगी. परिवार में खुशियां रहेंगी और कठिन परिस्थितियों में सुधार होगा. आपकी मेहनत की सराहना होगी और अधूरे काम पूरे हो जाएंगे.

मिथुन

आपको धन, मान-सम्मान और पुरस्कार मिलने के योग हैं. विरोधी परास्त होंगे. नौकरी या व्यापार में सफलता मिलेगी. नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है.

कर्क

माता-पिता और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. मन प्रसन्न रहेगा. शुभ समाचार मिलेंगे. व्यापार में लाभ और घर के लिए जरूरी चीजें खरीदने का अवसर मिलेगा. भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.

सिंह

घर का माहौल खुशनुमा रहेगा. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी. आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी. समाज में सम्मान बढ़ेगा और परिस्थितियों में सुधार होगा.

कन्या

रुके हुए काम पूरे होंगे. व्यवसाय में अच्छा लाभ होगा. परिवार के साथ घूमने-फिरने के अवसर मिलेंगे. बेरोजगारों के लिए नई उम्मीद जगेगी. धैर्य से काम लेने पर हर कार्य में सफलता मिलेगी.

तुला

नौकरी और दांपत्य जीवन में संतोष रहेगा. सेहत अच्छी रहेगी. मनोरंजन के मौके मिलेंगे. परिवार की समस्याओं का समाधान होगा. मेहनत का फल मिलेगा और आर्थिक स्थिति संभली रहेगी.

वृश्चिक

परिवार की जिम्मेदारियों में खर्च बढ़ेगा लेकिन कोई शुभ कार्य भी संपन्न होगा. नौकरी में पदोन्नति या तबादले के योग हैं. राजनीतिक संपर्क मजबूत होंगे. व्यापार में सुधार होगा.

ये भी पढ़ें: आज 1 नवंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

धनु

आर्थिक लाभ मिलेगा. आत्मविश्वास और मान-सम्मान बढ़ेगा. जमीन-जायदाद से जुड़ा काम सफल रहेगा. सरकारी नौकरी वालों को फायदा होगा. अटके हुए कामों में प्रगति होगी.

मकर

सामाजिक या राजनीतिक क्षेत्र में पहचान बनेगी. बड़ी योजना को पूरा करने में सहयोग मिलेगा. मेहनत का फल मिलेगा और पारिवारिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी.

कुंभ

विरोधियों पर जीत मिलेगी. रुके हुए पैसे मिलेंगे. आमदनी में बढ़ोतरी होगी. नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा. घर-परिवार में खुशियां रहेंगी.

मीन

बिना सोचे-समझे कोई कदम न उठाएं. चिंताओं से राहत मिलेगी. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. आपके धैर्य और समझदारी से परिवार में कोई जरूरी काम पूरा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >