वृश्चिक राशि वाले जमीन-जायदाद संबंधी कार्य सफल होगा, जानें आज 3 फरवरी 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 3 February 2025: आज तारीख है 3 फरवरी 2025 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 3 February 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष-परिवारिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे. विपरीत परिस्थितियों में सुधार आएगा और प्रशंसनीय कार्यों के अवसर प्राप्त होंगे. लोकप्रियता में वृद्धि होगी, अधूरे कार्यों का समापन होगा, और धन लाभ की संभावना बनी रहेगी.

कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय 

वृष-कार्य क्षेत्र में अनुकूल माहौल बनेगा, जो कार्य आपने सोचा है, वह पूरा होगा. लाभकारी वातावरण की शुरुआत हो रही है और नए कार्यों में लाभ की प्राप्ति होगी. गुप्त शत्रुओं के षड़यंत्र विफल होंगे, और परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे.

मिथुन-आपको सद्भावनाएं और शुभ संदेश प्राप्त होंगे. उद्योग और व्यापार में सफलता मिलेगी, और आप गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी, और परिवार में विवाह जैसे शुभ कार्यों की योजना बनेगी.

कर्क-आपकी विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा. स्वजन और मित्रों का सहयोग मिलेगा, जिससे वांछित उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा. नए लोगों से जान-पहचान होगी, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी. पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.

सिंह-आत्मबल एवं कर्मबल में वृद्धि होगी,विपरीत परिस्थितियों में सुधार,विगड़ा काम बनेगा,व्यवसाय में आशातीत लाभ,सपरिवार भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे.गृह-भूमि-वाहन-सुख मिलेगा.

कन्या- नई आशाओं का उदय होगा,धैर्य व साहस से सभी कार्य पूरे होंगे,धनागम के अवसर बढ़ेगें,नौकरी में उल्लास, दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा,स्वास्थ्य ठीक रहेगा.भ्रमण-मनोरंजन के साधन बनेंगे.

तुला-विविध समस्याओं का समाधान,परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे.आर्थिक संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे,किन्तु पारिवारिक दायित्व निर्वहन में खर्च अधिक करना पड़ेगा.

वृश्चिक-राजनीतिक सम्पर्क प्रभाव बढ़ेगा,चिन्तित मनोरथ की सिद्धि होगी,नौकरी में शुभ परिवर्तन,आर्थिक लाभ,सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा,मित्र-कुटुम्बियों का सहयोग,जमीन-जायदाद संबंधी कार्य सफल होगा.

धनु- रुके हुए कार्यों में प्रगति होगी, सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों के लिए कुछ विशेष उपलब्धि हासिल करने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा, किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में कई लोगों का सहयोग मिलेगा. धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.

मकर- साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी, संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा, पारिवारिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी, विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी, सामाजिक-राजनीतिक संपर्कों का लाभ मिलेगा. बकाया राशि की वसूली होगी.

कुंभ- स्वजन और मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी, नए परिचयों का विस्तार होगा, घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा, आमदनी से खर्च अधिक हो सकता है, दांपत्य जीवन में तनाव की संभावना है.

मीन- परिश्रम का फल मिलेगा, कार्यक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा, आपके धैर्य, गंभीरता और सहनशीलता के कारण परिवार में महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होगा. नौकरी में सहयोगियों के साथ मनमुटाव की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >