Aaj Ka Rashifal 29 January 2025: मकर राशि वालों का आत्मबल मजबूत होगा और शत्रु परास्त होंगे, जानें आज 29 जनवरी का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 January 2025: आज तारीख है 29 जनवरी 2025 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्‍योतिषी डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 29 January 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष: व्यापार में वृद्धि होगी.धन मार्ग में प्रगति रहेगी.परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा.सामाजिक मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.अकस्मात धन का लाभ होगा.उम्मीद के अनुसार मित्रों का सहयोग नहीं मिल पायेगा.दैनिक कार्यों में कठिनाई होगी.
शुभ अंक—9, शुभ रंग— बैंगनी

वृषभ: आज का दिन सामान्य रहने वाला है.व्यापार में धन का लाभ प्राप्त होगा.धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे.परिवार में सामंजस्य बनेगा.मन शांत रहेगा.शिक्षा में प्रगति होगी.वाहन सुख में कमी आयेगी.यात्रा करने से बचें.
शुभ अंक—7, शुभ रंग— पीला

Aaj Ka Panchang 29 January 2024: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय 

मिथुन: स्वयं में असंतोष रहेगा.मानसिक पीड़ा होगी.व्यर्थ की भागदौड़ होगी.कार्यक्षेत्र में समस्या का निवारण बहुत मुश्किल से होगा.व्यापार में नीतिगत कार्य करने से ही लाभ मिलेगा.आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.संतान से प्रसन्नता मिलेगी.प्रियजन से मिलाप होगा.
शुभ अंक—6, शुभ रंग— हरा

कर्क: व्यापार में वृद्धि होगी.धन लाभ होगा.काफी दिनों से फंसा हुआ भूमि-जायदाद का मामला सुलझेगा.शत्रु परास्त होंगे.मित्रों से स्नेह बढ़ेगा.सकारात्मक विचारों में वृद्धि होगी.बैंक से संबंधित कार्यों में विलम्ब होगा.दूर-समीप की यात्रा हो सकती है.
शुभ अंक—2, शुभ रंग— लाल

सिंह: व्यापार में प्रगति होगी.कोई अच्छा समाचार मिलेगा.मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा.कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी.स्वास्थ्य लाभ होगा.खर्च की अधिकता रहेगी.दूर-समीप की यात्रा होगी.पारिवारिक सुख मिलेगा.स्वादिष्ट भोजन का आनंद लेंगे.
शुभ अंक—5, शुभ रंग— भूरा

कन्या: अकस्मात व्यय होगा.शत्रु पर विजय प्राप्त होगी.प्रतिष्ठा, यश, ख्याति प्राप्त होगी.समस्या का समाधान होगा.धन का लाभ होगा.किसी प्रियजन से मुलाकात होगी.कार्यक्षेत्र में पद— प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.उच्च अधिकारियों से सम्बन्ध मधुर बनेंगे.
शुभ अंक—8, शुभ रंग— बैंगनी

तुला: परिश्रम अधिक करना पड़ेगा.धन का लाभ मिलेगा.नयी चीजों को जानने में रूचि बढ़ेगी.मित्रों से फायदा होगा.कार्य में सफलता मिलेगी. कार्य में उत्साह बनेगा.निवेश का लाभ होगा.मन में प्रसन्ता रहेगी.समस्या का समाधान होगा.
शुभ अंक—6, शुभ रंग— पीला

वृश्चिक: उच्च अधिकारियों से विवाद होगा.क्रोध में संयम रखें.व्यापार में हानि की स्थिति है.उचित सावधानी बरतें.जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें.जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.किसी नये व्यक्ति से मुलाकात होगी.उन्नति के नये रास्ते प्राप्त होंगे.
शुभ अंक—4, शुभ रंग— सफेद

धनु: वस्तु की खरीददारी में समय ज्यादा लग सकता है.घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा.सामाजिक दायित्व का निर्वाह करेंगे.व्यापार में वृद्धि होगी.साझेदारी से लाभ होगा.भवन निर्माण कार्य में प्रगति होगी.मित्रों का साथ मिलेगा.
शुभ अंक: 4, शुभ रंग: गुलाबी

मकर: पारिवारिक समस्या का समाधान होगा.व्यापार में नयी योजना से कार्य करेंगे.जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे.व्यय अधिक होगा. संतान सुख और लाभ मिलेगा.आत्मबल मजबूत होगा.शत्रु परास्त होंगे. शारीरिक सुख मिलेगा.स्वास्थ्य में लाभ होगा.
शुभ अंक—8, शुभ रंग— काला

कुम्भ
आज का दिन न ज्यादा अच्छा रहेगा न बुरा.व्यापार में लाभ की स्थिति बनी हुई है.मित्रगण के सहयोग से व्यापार में तरक्की प्राप्त करने के ओर भी रास्ते दिखेंगे.परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद हो सकता है.आप अपनी तरफ से कोई भी पहल न करें.
शुभ अंक—2, शुभ रंग—नीला

मीन
आज आप खरीदारी का कोई भी मौका छूटने नहीं देंगे.प्रियजन के साथ भौतिक वस्तुओं की खरीदारी में व्यस्त रहेंगे.कार्यक्षेत्र में आज का दिन उत्तम रहने वाला है.व्यापार में संभलने की जरूरत होगी आपको.कोर्ट—कचहरी के मामलों में सफलता प्राप्त होगी.
शुभ अंक— 3, शुभ रंग— बैंगनी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >