आज का दिन इनके लिए प्रगतिकारक रहेगा....जानें अपने राशिफल के बारे में

II डॉ एनके बेरा II मेष लंबे समय से चली आ रही चितांओं से मुक्ति मिलेगी. नौकरी-व्यापार में उन्नति होगी. आर्थिक समस्याओं का समाधान, व्यापार में वृद्धि होगी. वृष घर-गृहस्थी में सुखद व आपसी सामंजस्य का वातावरण रहेगा. परिश्रम से संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी. मिथुन आर्थिक स्थिति सुदृढ़, निर्माण कार्य में प्रगति.धनलाभ […]

II डॉ एनके बेरा II
मेष
लंबे समय से चली आ रही चितांओं से मुक्ति मिलेगी. नौकरी-व्यापार में उन्नति होगी. आर्थिक समस्याओं का समाधान, व्यापार में वृद्धि होगी.
वृष
घर-गृहस्थी में सुखद व आपसी सामंजस्य का वातावरण रहेगा. परिश्रम से संकल्पित काम पूरे होंगे. भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी.
मिथुन
आर्थिक स्थिति सुदृढ़, निर्माण कार्य में प्रगति.धनलाभ के अवसर बनेंगे. नये व्यवसाय का आरंभ हो सकता है. नौकरी में आपके कार्य की प्रशंसा होगी.
कर्क
अनायास काम बनेंगे. आर्थिक स्थिति सुधरेगी. मान-सम्मान मिलेगा. नये लोगों से संपर्क, महिला मित्र के माध्यम से लाभ होगा.
िसंह
विपरीत स्थितियों में सुधार, सामयिक-सामाजिक विकास, शत्रुओं पर विजय मिलेगा. मानसिक शक्तियों में वृद्धि, मित्रों का सहयोग मिलेगा.
कन्या
व्यापार-व्यवसाय में उन्नति, कामकाज अच्छा चलेगा. धनागम के अवसर बढ़ेंगे. अवसरों का फायदा उठाएं. परिवार में शुभ कार्य होगा.
तुला
नौकरी में स्थानातंरण, अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना, कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा. आर्थिक परेशानी दूर होगी.
वृिश्चक
संतान, परिवार व स्वजन मित्रों से संपर्क ठीक रहेगा. रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में सफलता, नवीन व्यापारिक योजना सफल, आर्थिक लाभ होगा.
धनु
आज का दिन आपके लिए प्रगतिकारक रहेगा.निराशा दूर होगी. बिगड़े कार्य बनेंगे.प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलना होगा, जो बाद में लाभकारी सिद्ध होगा.
मकर
थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे, वाहन सुख, यात्रा सुखद रहेगी. धन लाभ के अवसर बनेंगे. संतान की उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी.
कुंभ
अव्यवस्थित दिनचर्या, शारीरिक कष्ट, वाहन दुर्घटना भय, खर्च अधिक होगा. नयी समस्या आ सकती है, परंतु आप अपनी सूझबूझ से सुलझा लेंगे.
मीन
मानसिक चिंता बढ़ेगी.दुष्ट लोगों की संगति कष्टकारी सिद्ध होगी. दिमागी तनाव रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में कुछ समस्याएं हो सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >