II डॉ एनके बेरा II
मेष
नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना बन रही है. व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी. सेहत अच्छी रहेगी. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.
वृष
आजीविका के क्षेत्र में सफलता. यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. राजनीतिक लाभ. समय पर सभी महत्वपूर्ण कार्य बनते नजर आयेंगे.
मिथुन
उच्चस्तरीय लोगों के सहयोग से रुका हुआ कार्य पूरा होगा. सुख-संपन्नता की वृद्धि. आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे.
कर्क
आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी. नवीन उद्योग-व्यापार की योजनाएं सफल होंगी. वाहन-मकान या भूमि के सौदे कर सकते हैं.
िसंह
अहम कार्य में सक्रिय रहेंगे. सभी काम देर-सबेर पूरे होंगे. बेरोजगारों को रोजगार के अवसर बनेंगे. आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. प्रेम-प्रसंगों में उलझन होगी.
कन्या
आर्थिक स्थिति में सुधार. पारिवारिक दायित्व पूरे होंगे. पत्नी का परामर्श लाभप्रद सिद्ध होगा. नौकरी पेशावाले जातकों की सेवा-शर्तों में सुधार देखने को मिलेगा.
तुला
अत्यधिक कार्य व्यस्तता. नियमित आमदनी के स्रोत मिलेंगे. राजनीतिक व्यक्तियों को प्रभावशाली पद प्राप्त होगा. प्रेरक प्रसंगों की अभिवृद्धि होगी.
वृिश्चक
चिरसंचित अभिलाषा पूरी होने की संभावना. स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा.मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा, शुभ संवाद की प्राप्ति होगी.
धनु
सुख-साधनों की वृद्धि. आत्मवश्विास में वृद्धि. विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा. जमीन-जायदाद के कामों में रुकावट दूर होगी.
मकर
सम-सामयिक प्रयास सफल होंगे, सट्टा-लॉटरी से लाभ, हर्षदायक समाचार मिलेंगे. छात्रों के लिए समय ठीक रहेगा. पढ़ाई की ओर ध्यान लगाएं.
कुंभ
महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे. आरोग्य सुख. दिमागी तनाव दूर होंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.
मीन
कर्मक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति. सम-सामयिक प्रयास सफल. व्यापार में लाभ. विविध सुख-साधन उपलब्ध होंगे. पारिवारिक जीवन अनुकूल रहेगा.
