II डॉ एनके बेरा II
मेष
धन प्राप्ति के प्रयासों में सफलता मिलेगी. परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होगा. संचित धन का व्यय होगा. जमीन-जायदाद संबंधी विवादों का समाधान मिलेगा.
वृष
लोकप्रियता बढ़ेगी.धन लाभ, मान-यश-प्रतष्ठिा-उपहार-पुरस्कार की प्राप्ति, शत्रुओं पर विजय मिलेगा. गुप्त विरोधियों का षड़यंत्र विफल होगा.
मिथुन
व्यापार-व्यवसाय में सफलता, गृहोपयोगी वस्तुओं का संचय करेंगे. भौतिक सुख-सुविधा की प्राप्ति, पारिवारिक वातावरण सुखमय होगा.
कर्क
सोचा हुआ काम पूरा होगा. आजीविका के क्षेत्र बाधाएं दूर होकर सफलता की ओर अग्रसर होंगे. बिगड़ा काम बनेगा. व्यवसाय में आशातीत लाभ होगा.
िसंह
सक्रिय व्यक्तित्व का विकास तथा सामाजिक उलझनों का निवारण होगा. रोजगार में अनुकूलता, नयी आशा का उदय होगा. सुख-समृद्धि बढ़ेगी.
कन्या
संकीर्ण मनोवृत्तियां दूर होगी. शत्रुओं पर विजय, परिश्रम से इच्छित सफलता की ओर अग्रसर रहेंगे. आर्थिक संतुलन बनाये रखने में सफल होंगे.
तुला
आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार होगा. चिंतित मनोरथ सिद्ध होगी. बिजनेस में शुभ परिवर्तन, आर्थिक लाभ, सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा होगी.
वृिश्चक
सामयिक सामाजिक विकास का मार्ग प्रशस्त होगा. शुभ-समाचार की प्राप्ति, किसी बृहद योजना को साकार करने में कई लोगों का साथ मिलेगा.
धनु
बौद्धिक प्रयासों में सफलता मिलेगी. विरोधियों का षड़यंत्र विफल होगा. सामाजिक जीवन में लोकप्रियता हासिल करें. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.
मकर
विरोधियों पर विजय, सामाजिक-राजनीतिक संपर्क का लाभ मिलेगा. बकाये रकम की प्राप्ति होगी. स्वाभिमान और स्वावलंबन बढ़ेगा.
कुंभ
अपने काम के प्रति समर्पित रहें. कर्मक्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करने का अवसर मिलेगा. आपके धैर्य, गंभीरता व सहनशीलता से परिवार में महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा.
मीन
व्यापार-व्यवसाय संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय और विस्तार के लिए अनुकूल समय रहेगा. संतान संबंधी समस्याओं का समाधान करना आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा.
