रांची में मनमानी और अवैध पार्किंग शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ करें शिकायत, निगम ने जारी किया नंबर

Vehicle Parking in Ranchi : पूरे शहर में कुल 31 वाहन पार्किंग स्थल है. इनमें 16 पार्किंग स्थलों की निगम द्वारा ई-ऑक्शन के जरिये बंदोबस्ती कर दी गयी है. केवल इन्हीं 16 जगहों पर वाहन पार्किंग शुल्क वसूला जाता है. मनमानी पार्किंग शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ आप निगम के कंट्रोल रूम 18005701235 पर शिकायत कर सकते हैं.

Vehicle Parking in Ranchi : राजधानी रांची में नगर निगम की ओर से शहर में सुगम ट्रैफिक व्यवस्था बनायें रखने के लिए वाहन पार्किंग स्थल की व्यवस्था की गयी है. पूरे शहर में कुल 31 वाहन पार्किंग स्थल है. इनमें 16 पार्किंग स्थलों की निगम द्वारा ई-ऑक्शन के जरिये बंदोबस्ती कर दी गयी है. केवल इन्हीं 16 जगहों पर वाहन पार्किंग शुल्क वसूला जाता है. शेष 15 पार्किंग स्थलों पर फिलहाल कोई पार्किंग शुल्क नहीं है. शहर में मनमानी और अवैध शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ शिकायत करने के लिए निगम द्वारा नंबर जारी किया गया है.

शहर में वाहन पार्किंग की नयी दर

शहर में नयी वाहन पार्किंग दर तय की गयी है. इसके अनुसार सभी पार्किंग स्थलों पर 10 मिनट की पार्किंग निःशुल्क होगी. इसके अलावा 10 मिनट से 3 घंटे तक वाहन पार्क करने के लिए शुल्क लिया जायेगा. दोपहिया वाहनों के लिए 10 रुपए और चार पहिया वाहनों के लिए 30 रुपए पार्किंग शुल्क निर्धारित किया गया है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

निर्धारित पार्किंग शुल्क

  • दोपहिया वाहन 10 रुपए
  • चार पहिया वाहन 30 रुपए

मनमानी शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

निर्धारित पार्किंग शुल्क से अधिक रुपए वसूलने और मनमानी करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी. रांची नगर निगम की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किया गया है. इसके अलावा शेष 15 पार्किंग स्थल जिसकी बंदोबस्ती निगम द्वारा नहीं हुई है, उन जगहों पर भी पार्किंग शुल्क वसूलने वालों पर कार्रवाई होगी. मनमानी पार्किंग शुल्क वसूलने वालों के खिलाफ आप निगम के कंट्रोल रूम 18005701235 पर शिकायत कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें

NHM में बड़े पैमाने पर होगी बहाली, झारखंड के डॉक्टर्स अपना वेतन खुद तय करेंगे, इन्हें मिलेगी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने शहीद जवान सुनील धान को दी श्रद्धांजलि

झारखंड के इन दो युवकों पर भगवान मेहरबान, रातों रात Dream 11 पर जीते करोड़ों रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >