Jharkhand Cold Wave: शीतलहर की चपेट में झारखंड, गुमला का पारा सबसे कम 3.5 डिग्री, कांके को भी छोड़ा पीछे

Jharkhand Cold Wave: झारखंड के कुछ हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं. 8 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. गुमला जिला ने न्यूनतम तापमान के मामले में रांची के कांके को भी पीछे छोड़ दिया है. गुमला का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Jharkhand Cold Wave: रांची मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, बोकारो, देवघर, कोडरमा, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, लोहरदगा और रांची इन आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया.

गुमला में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया

आईएमडी के अनुसार, गुमला में राज्य में सबसे कम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि खूंटी में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रांची कांके का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री दर्ज किया गया. झारखंड की राजधानी रांची में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि डाल्टनगंज में 6.5 डिग्री और जमशेदपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

झारखंड के प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान

रांची – 7.5 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 9.6 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 6.5 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 8.2 डिग्री सेल्सियस
चाईबासा – 10.2 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 5 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 7.5 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 11.6 डिग्री सेल्सियस
सराइकेला – 9 डिग्री सेल्सियस
गोड्डा – 10.7 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 3.5 डिग्री सेल्सियस
रांची कांके – 4.4 डिग्री सेल्सियस

अगले 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया, झारखंड के निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने के कारण तापमान में गिरावट आई है. उन्होंने कहा, अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। अगले 72 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Cold Wave Warning: 8,9,10,11 और 12 दिसंबर को इन राज्यों में कोहरा और शीतलहर की चेतावनी, पारा गिरने की संभावना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >