हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राजकिशोर का निधन

नयी दिल्ली : हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राजकिशोर का आज सुबह एम्स में निधन हो गया, वे 71 वर्ष के थे. पिछले कुछ दिनों से वे फेफड़े में संक्रमण के कारण अस्पताल में भरती थे. राजकिशोर का जन्म कोलकाता में दो जनवरी 1947 को हुआ था. पिछले दिनों उनके 40 वर्षीय पुत्र विवेक […]

नयी दिल्ली : हिंदी के वरिष्ठ पत्रकार और लेखक राजकिशोर का आज सुबह एम्स में निधन हो गया, वे 71 वर्ष के थे. पिछले कुछ दिनों से वे फेफड़े में संक्रमण के कारण अस्पताल में भरती थे.

राजकिशोर का जन्म कोलकाता में दो जनवरी 1947 को हुआ था. पिछले दिनों उनके 40 वर्षीय पुत्र विवेक का निधन हो गया था जिसके कारण वे सदमे में थे.
राजकिशोर द्वारा लिखित उपन्यास सुनंदा की डायरी और तुम्हारासुख काफी चर्चित है. साथ ही उनका कविता संगह ‘पाप के दिन’ भी चर्चित रहा है. उन्हें लोहिया पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है. लेखक पत्रकार राजकिशोर के निधन के बाद उन्हें सोशल मीडिया में श्रद्धांजलि दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >