आदिवासियों ने BJP को एक बार फिर नकारा, JMM की बल्ले-बल्ले, जानिए 28 रिजर्व सीटों का रुझान

Jharkhand Election Results : झारखंड में ट्राइबल रिजर्व सीट सत्ता की चाबी हैं. इस लिहाज से बीजेपी के हाथों से सत्ता फिसलती हुई दिख रही है, हालांकि ये रुझान हैं और अभी अंतिम परिणाम आना बाकी है. बावजूद इसके रुझान यह बता रहे हैं कि बीजेपी एक बार फिर आदिवासियों के बीच अपनी पैठ बनाने में नाकाम रही है.

Jharkhand Election Results : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में सत्ता की चाबी एक बार फिर उसी पार्टी को मिलती दिख रही है, जिसने ट्राइबल रिजर्व सीट पर कब्जा किया. प्रदेश में कुल 28 ट्राइबल रिजर्व सीट हैं, जिनमें से 26 पर जेएमएम ने 2019 के चुनाव में जीत हासिल की थी. 2019 में कुल 30 सीटों पर जेएमएम को जीत हासिल हुई थी. इस बार के चुनाव परिणाम पर अगर नजर डालें तो रुझान यही बता रहे हैं कि आदिवासी वोटों पर जेएमएम का कब्जा है और उसमें सेंध लगाने में बीजेपी एकबार फिर असफल साबित हुई है.

जेएमएम के कोर वोटर्स नहीं फिसले


ट्राइबल रिजर्व सीट पर बीजेपी की जो हालत हुई है, उससे एक बात फिर साबित हुई है कि जेएमएम के कोर वोटर्स हमेशा उनके साथ ही दिखते हैं और उन्हें तोड़ पाना आसान नहीं है. प्रत्याशियों के बदलने से वोटर्स पर कोई खास असर पड़ता नहीं है. बीजेपी को अगर 2024 में झारखंड की सत्ता की चाबी चाहिए थी तो उसे इन 28 ट्राइबल रिजर्व सीट में से कम से कम 10 पर जीत दर्ज करनी चाहिए थी. अभी जो स्थिति है, उसमें बीजेपी बमुश्किल सात सीटों पर ही बढ़त बना सकी है, जिनमें से दो-तीन सीट पर कांटे का मुकाबला है और प्रत्याशी लगातार आगे-पीछे हो रहे हैं.अगर इन रुझानों के बारे में यह मान लिया जाए कि यही परिणाम होंगे तब भी बीजेपी पिछड़ गई है.

Also Read : Jharkhand Hot Seats Results Live: कड़े मुकाबले में फंसी कल्पना सोरेन, आंठवे राउंड के बाद अब भी पीछे

Jharkhand Election Results 2024: उम्मीदवारों की सांसें फूलीं, इन 20 हाॅट सीट पर है जनता की नजरें


झारखंड की सत्ता तक पहुंचने में इन ट्राइबल सीटों की अहम भूमिका रही है. 2024 के चुनाव पर अगर नजर डालें तो हम पाएंगे कि अधिकतर पर जेएमएम ने बढ़त बना ली है. झारखंड में कुल 28 सीट ट्राइबल रिजर्व हैं, जिनके नाम हैं- बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा, घाटशिला, पोटका, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, खिजरी, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, लोहरदगा, मनिका और कोलेबिरा सीटें आरक्षित हैं.


जानिए ट्राइबल रिजर्व सीटों का हाल

सीट आगे पीछे
बोरियो धनंजय सोरेन, जेएमएम लोबिन हेम्ब्रम,बीजेपी
बरहेटहेमंत सोरेन, जेएमएमगमालियल हेम्ब्रम, बीजेपी
लिट्टीपाड़ाहेमलाल मुर्मू, जेएमएमबाबूधन मुर्मू, बीजेपी
महेशपुरस्टीफन मरांडी, जेएमएमनवनीत एन्थोनी हेम्ब्रोम, बीजेपी
शिकारीपाड़ाआलोक कुमार सोरेन, जेएमएमपरितोष सोरेन, बीजेपी
दुमकाबसंत सोरेन, जेएमएम सुनील सोरेन, बीजेपी
जामालोईस मरांडी, जेएमएम सुरेश मुर्मू, बीजेपी
घाटशिलारामदास सोरेन, जेएमएम बाबूलाल सोरेन, बीजेपी
पोटकामीरा मुंडा, बीजेपीसंजीव सरदार जेएमएम
सरायकेलाचंपाई सोरेन, बीजेपीगणेश महली, जेएमएम
चाईबासादीपक बिरुवा, जेएमएमगीता बलमुचू, बीजेपी
मझगांवनिरल पुरती, जेएमएमबड़कुंवर गागराई, बीजेपी
जगन्नाथपुरसोना राम सिंकु, कांग्रेसगीता कोड़ा, बीजेपी
मनोहरपुरजगत माझी, जेएमएम दिनेश चंद्र बोयपाई, बीजेपी
चक्रधरपुरसुखराम उरांव,जेएमएमशशिभूषण सामाड, बीजेपी
खरसावांदशरथ गागराई, जेएमएमसोनाराम बोदरा, बीजेपी
तमाड़विकास कुमार मुंडा, जेएमएमगोपाल कृष्ण पातर, जदयू
तोरपासुदीप गुड़िया, जेएमएमकोचे मुण्डा, बीजेपी
खूंटीराम सूर्या मुंडा, जेएमएमनीलकंठ सिंह मुंडा
खिजरीराजेश कच्छप, कांग्रेसराम कुमार पाहन, बीजेपी
मांडरशिल्पी नेहा तिर्की, कांग्रेससन्नी टोप्पो, बीजेपी
सिसईजिगा सुसारण होरो, जेएमएमअरूण कुमार उरांव, बीजेपी
गुमलाभूषण तिर्की, जेएमएमसुदर्शन भगत, बीजेपी
विशुनपुरचमरा लिण्डा, जेएमएमसमीर उरांव, बीजेपी
सिमडेगाभूषण बाड़ा, कांग्रेस श्रद्धानंद बेसरा, बीजेपी
लोहरदगारामेश्वर उरांव, कांग्रेसनीरू शांति भगत, आजसू
मनिकारामचंद्र सिंह, कांग्रेसहरिकृष्ण सिंह, बीजेपी
कोलेविरानमन बिक्सल कोनगाड़ी, कांग्रेससुजन जोजो, बीजेपी

Also Read :Jharkhand Election Result 2024 Live Updates: सड़कों पर निकले झामुमो विधायक कुणाल षाड़ंगी, कार्यकर्ताओं संग मनायी खुशी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajneesh anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >