Uunchai से सामने आया परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक, एक्ट्रेस निभायेंगी ये किरदार

फिल्म ‘ऊंचाई’ से बीते दिन नीना गुप्ता का पहला लुक जारी किया गया था. आज परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है. ये मूवी 11.11.22 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

फिल्म ‘ऊंचाई’ से परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. उनका पोस्टर एक्टर अर्जुन कपूर ने शेयर किया है. इसे शेयर कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, वह मेरी पहली को-स्टार थी. वह मेरी पहली नायिका थीं और यह उनकी पहली राजश्री फिल्म है. यह आपके लिए है परी!

फिल्म ‘ऊंचाई’ में परिणीति चोपड़ा श्रद्धा गुप्ता का किरदार निभाती नजर आएंगी, जो एक ट्रेक गाइड है. मूवी में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, सारिका, नीना गुप्ता है और ये 11.11.22 को रिलीज होगी.

परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा हाल ही में रिलीज हुई है. इसमें उनके साथ हार्डी संधू है. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही.

परिणीति अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट्स फैंस को देती रहती है. इंस्टाग्राम पर कभी सेट पर मस्ती करते हुए तो कभी समन्दर किनारे चिल करते हुए तसवीरें वो शेयर करती रहती है.

परिणीति, प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन है. दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है और अक्सर दोनों बहनें साथ में मस्ती करते हुए फोटोज पोस्ट करती रहती है. वो निक जोनस को जीजू कहती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >