Sudha Murty ने देखी रणवीर सिंह की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, आलिया भट्ट की तारीफ में कही बड़ी बात

करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने लीड रोल प्ले किया था. फिल्म दर्शकों और समीक्षकों को काफी पसंद आई थी. अब सुधा मूर्ति ने खुलासा किया कि उन्होंने ये फिल्म देखी है.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 2023 की सफल फिल्मों में से एक है. करण जौहर की मूवी में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने मुख्य किरदार निभाया था.

CNBC-TV18 के साथ एक इंटरव्यू में इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी और इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति ने हिंदी फिल्मों के प्रति अपने शौक को शेयर किया. उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी देखी है.

सुधा मूर्ति ने कहा, “हिंदी में, मैंने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को देखा. मुझे आलिया भट्ट बहुत पसंद है. साथ ही उन्होंने बताया कि “मुझे हिंदी फिल्में पसंद हैं. मैं अब अंग्रेजी फिल्में नहीं देखती. अब मैं थिएटर नहीं जाती. ओटीटी पर सब देखती हूं.”

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के जरिए करण जौहर ने निर्देशन में वापसी की. फिल्म इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित है और इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री ने सबकी दिल जीत लिया था.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर और आलिया के अलावा शबाना आजमी, तोता रॉय चौधरी, चूर्णी गांगुली, आमिर बशीर और क्षिति जोग ने अहम किरदार निभाया था.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म रिश्तों की बारीकियों का पता लगाती है, रोमांस, ड्रामा और निस्संदेह, करण जौहर की ट्रेडमार्क भव्यता के तत्वों को एक साथ जोड़ती है.

फिल्म की कहानी में रॉकी एक बेहद अमीर और तेजतर्रार पंजाबी लड़का है, जबकि रानी एक आजाद शिक्षित बंगाली लड़की है. जब वे प्यार में पड़ जाते हैं तो उनकी दुनिया में टकराव होता है. दोनों एक-दूसरे के परिवार में रहने जाते है, ताकि उनके परिवार उनके रिश्ते को स्वीकार कर पाए.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किस वाले सीन ने फैंस का काफी ध्यान अपनी ओर खींचा था. इस बारे में एएनआई से बातचीत में एक्टर ने कहा था, बहुत मजा आया.”

फिल्म की सक्सेस पार्टी के दौरान धर्मेंद्र से ऑन-स्क्रीन किस को लेकर कहा था, मुझे लोगों से संदेश मिल रहे हैं और मैंने कहा, ‘ये तो मेरे दाए हाथ का काम है कुछ बाए हाथ से करवा लो.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को अगर आपने सिनेमाघरों में नहीं देखा है तो, आप इसे अमेजॉन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read: Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani OTT: आलिया-रणवीर की फिल्म इस ओटीटी पर हुई रिलीज, नहीं देखी तो यहां देखें फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >