श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर को डेट करने पर वेदांग रैना ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हम कई चीजों से...

Vedang Raina On Khushi Kapoor: जोया अख्तर के निर्देशन में बनी फिल्म द आर्चीज ने लोगों का काफी ध्यान खींचा. इस फिल्म से सुहाना खान, खुशी कपूर और वेदांग रैना ने डेब्यू किया. फिल्म रिलीज के बाद वेदांग और खुशी की डेटिंग की अफवाह आने लगी. अब इसपर एक्टर ने बड़ी बात कही है.

जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज था. इस फिल्म के जिरए सुहाना खान, खुशी कपूर और वेदांग रैना ने बॉलीवुड में अपना कदम रखा.

द आर्चीज के रिलीज के बाद से ही खुशी और वेदांग के डेटिंग की खबरें आने लगी. अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, खुशी वास्तव में उनकी बहुत अच्छी दोस्त है, लेकिन वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि वे डेटिंग नहीं कर रहे हैं.

वेदांग रैना ने कहा, वह सिंगल हैं और सही समय आने पर उन्हें प्यार मिलने की उम्मीद है. साथ ही बताया कि वो अपने पार्टनर में तीन गुणों की तलाश में हैं: मिठास, वफादारी और कड़ी मेहनत, और उन्हें विश्वास है कि वह उन्हें सही व्यक्ति में पाएंगे.

फिल्म द आर्चीज में वेदांग ने रेगी की भूमिका निभाई थी, जबकि खुशी बेट्टी के किरदार में दिखी थी. वहीं, सुहाना खान ने वेरोनिका का रोल प्ले किया था.

खुशी कपूर बॉलीवुड की डीवा श्रीदेवी की छोटी बेटी है और जान्हवी कपूर की बहन है. जान्हवी बॉलीवुड में पहले ही कदम रख चुकी है और कई फिल्मों में काम कर चुकी है.

खुशी कपूर अपने इंस्टाग्राम पर अक्सर ग्लैमरस और खूबसूरत तसवीरें पोस्ट करती रहती है. उनकी हसीन फोटोज पर फैंस की नजरें थम जाती है.

वेदांग रैना ने कई ब्रांडों के लिए मॉडलिंग की है और उनके लगभग 200,000 फॉलोअर्स है. वो सोशल मीडिया पर एक जाना-पहचाना नाम है.

खुशी अपनी बहन जान्हवी कपूर के साथ काफी क्लोज बॉन्ड शेयर करती है. पिछले महीने ही खुशी ने अपना 23वां जन्मदिन मनाया था.

जान्हवी जल्द ही देवारा और मिस्टर एंड मिसेज माही में नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर और ये मूवी फिल्म सैराट का हिंदी रीमेक थी.

पिछली बार जाह्नवी कपूर फिल्म बवाल में नजर आई थी, जिसमें उनके साथ वरुण धवन थे. नीतेश तिवारी की ये मूवी आप अमेजान प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. बता दें कि गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल 2020 में नेटफ्लिक्स इंडिया पर और सिद्धार्थ सेनगुप्ता की गुड लक जेरी 2022 में डिज़नी + हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी.

Also Read: The Archies Leaked: सुहाना खान की द आर्चीज को रिलीज होते ही लगा तगड़ा झटका, HD में इन साइट्स पर लीक हुई फिल्म

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >