Salaar OTT Release: प्रभास की सालार इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट और टाइम

1 / 1
Salaar OTT Release: प्रभास की सालार इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट और टाइम
फुल स्क्रीन में देखें

Salaar OTT Release: प्रभास की सालार इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, अभी नोट कर लें डेट और टाइम

Salaar OTT Release: प्रशांत नील की ओर से निर्देशित ‘सालार: पार्ट वन – सीजफायर’ 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अब मूवी किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी, इसका खुलासा हो गया है.

Salaar OTT Release: प्रभास की ‘सालार: पार्ट वन- सीजफायर‘ 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म ने धमाकेदार एडवांस बुकिंग दर्ज की है, पहले से ही मूवी 6,78,292 टिकट बेच चुकी है और 14.88 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है.

फिल्म ‘सालार’ का रनटाइम ऑफिशियल तौर पर 2 घंटे, 55 मिनट और 22 सेकंड की पुष्टि की गई है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने सालार में प्रभास और प्रशांत नील के सहयोगात्मक प्रयास को ‘ए’ प्रमाणपत्र दिया है.

ट्रेलर ने इस तथ्य की झलक दी है कि एक्शन से भरपूर इस ड्रामा में काफी जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न आने वाले हैं. यह हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध होगी.

हालांकि फैंस प्रभास की फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब रिपोर्ट्स की मानें तो सालार का डिजिटल डेब्यू ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स पर होगा. अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है. वहीं रिलीज की बात करें तो मूवी थियेटर के 2 महीने बाद ओटीटी पर दस्तक देगी.

फिल्म का पहला टिकट आधिकारिक तौर पर प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने हैदराबाद में खरीदा था. राजामौली के साथ प्रभास, प्रशांत नील और पृथ्वीराज सुकुमारन की विशेषता वाले विशेष क्षण की एक छवि साझा करते हुए, होम्बले फिल्म्स ने लिखा: “दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली गारू ने निजाम में #SalaarCeaseFire के लिए पहला टिकट खरीदा.”

प्रभास के अलावा, सालार: पार्ट वन- सीजफायर, जो मूल रूप से दोस्ती की कहानी है, में सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं.

मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में काम करने वाले पृथ्वीराज ने फिल्म के बारे में पीटीआई को बताया, “मुझे याद है कि पहली बार सालार का हिस्सा बनने का विचार मेरे सामने आया था…मुझे उम्मीद नहीं थी कि सालार इस तरह की फिल्म होगी.

उन्होंने कहा, जब आप कल्पना करते हैं कि केजीएफ सीरीज के निर्देशक प्रशांत नील देश के सबसे बड़े सितारों में से एक प्रभास के साथ एक फिल्म बना रहे हैं, तो आप नहीं सोचते कि यह दो दोस्तों के बारे में एक फिल्म होगी… यही तो सालार है वास्तव में…यह एक रोमांचक फिल्म है.”

फिल्म में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन के अलावा श्रुति हसन, जगपति बाबू, बॉबी सिम्हा, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और रामचंद्र राजू भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >