Fighter: इस पाकिस्तानी एक्टर ने उड़ाया ऋतिक रोशन की फिल्म का मजाक! पोस्ट शेयर कर कही बड़ी बात

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म फाइटर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म दर्शकों को लुभा पाने में नाकामयाब रही. इस बीच पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने फाइटर पर कटाक्ष किया.

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म फाइटर बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में सफल नहीं हो पाया. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 22 करोड़ रुपए कमाए और उसके बाद लगातार इसकी कमाई गिरती गई.

पाकिस्तानी एक्टर अदनान सिद्दीकी ने एक्स पर फाइटर को लेकर ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, ‘आपके फ्लॉप शो के बाद फाइटर टीम के लिए एक सबक अपने दर्शकों की बुद्धिमत्ता का अपमान न करें. वे एजेंडा को समझ सकते हैं. मनोरंजन को अनावश्यक राजनीति से मुक्त रखें.”

अदनान सिद्दीकी ने फाइटर के ट्रेलर रिलीज के बाद ट्वीट कर लिखा था, एक बार प्यार के लिए मनाया जाता था, बॉलीवुड अब नफरत से भरी कहानियां गढ़ता है. हमें खलनायक के रूप में चित्रित करता है. आपकी फिल्मों के प्रति हमारे प्यार के बावजूद, यह निराशाजनक है. कला सीमाओं से परे है. आइए इसका उपयोग प्रेम और शांति को बढ़ावा देने के लिए करें.

अदनान सिद्दीकी दिवंगत अभिनेता श्रीदेवी के साथ फिल्म मॉम में काम कर चुके हैं. फिल्म साल 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया था.

फाइटर के आठवें दिन मूवी ने 5.75 करोड़ का कलेक्शन किया. अबतक टोटल कमाई 146.25 करोड़ की हो गई है. बता दें कि इसने पहले दिन 22.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था.

फाइटर में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण ने पहली बार स्क्रीन शेयर किया है. एक्ट्रेस इसमें काफी ग्लैमरस दिखी थी. इसके अलावा इसमें अनिल कपूर, ऋषभ साहनी, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय भी है.

राकेश रोशन ने फाइटर का रिव्यू किया था. राकेश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें फाइटर का पोस्ट दिखाई दे रहा है. इसके साथ उन्होंने लिखा, फाइटर देखा…ऋतिक बेस्ट…दीपिका बेस्ट, अनिल बेस्ट, सबसे अच्छे सिड…. सभी को सलाम.

न्यूज 18 शोशा के साथ बातचीत में सिद्धार्थ ने फाइटर पर शाहरुख खान के रिएक्शन बताते हुए कहा, “उन्हें ट्रेलर बहुत पसंद आया. मैं उनसे उसी दिन मिला था जिस दिन यह रिलीज हुई थी. उन्हें विलेन का लुक और स्टंट बहुत पसंद थे.

Also Read: Fighter: निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फाइटर की असफलता पर तोड़ी चुप्पी,कहा-फिल्म वॉर और पठान की सफलता को दोहरा…

दीपिका पादुकोण पिछली बार फिल्म जवान में नजर आई थी. फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी बनी थी. अब अगली बार वो प्रोजेक्ट के में दिखेंगी.

ऋतिक रोशन पिछली बार फिल्म व्रिकम वेधा में नजर आए थे. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कृष 4 को लेकर कहा, मुझे लगता है कि आपको अभी और इंतजार करना होगा. कृष 4 के बारे में बोलना अभी जल्दबाजी होगी.

Also Read: Fighter OTT: थिएटर के बाद इस ओटीटी पर रिलीज होगी ऋतिक रोशन की फाइटर! जानें-कब और कहां देख सकेंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >