Lahore 1947: बॉलीवुड की ये हसीना सनी देओल के साथ रोमांस करने के लिए तैयार, जानें कब से होगी शूटिंग शुरू

1 / 1
Lahore 1947: बॉलीवुड की ये हसीना सनी देओल के साथ रोमांस करने के लिए तैयार, जानें कब से होगी शूटिंग शुरू
फुल स्क्रीन में देखें

Sunny Deol talks about Gadar 3

Lahore 1947: एक्टर सनी देओल गदर 2 की सफलता के बाद अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाहौर 1947’ को लेकर सुर्खियां में है. फिल्म को लेकर लगातार नये-नये अपडेट आ रहे हैं. फैंस को उम्मीद है कि इसकी कहानी गदर 2 के जैसी ही दमदार होगी.

सनी देओल गदर 2 के बाद अब फिल्म ‘लाहौर 1947’ में अपना जादू चलाएंगे. फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसे राजकुमार संतोषी डायरेक्ट करेंगे.

पहली बार सनी देओल, आमिर खान और राजकुमार संतोषी की जोड़ी साथ में काम करेंगे. ऐसे में फिल्म को लेकर अच्छा खास शोर है. अब खबर है कि मूवी में प्रतिभाशाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा की एंट्री हो गई है.

राजकुमार संतोषी ने सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी के बारे में कहा, “लंबे समय के बाद, प्रीति जिंटा फिर से सिल्वर स्क्रीन पर. लाहौर 1947 के साथ एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

राजकुमार संतोषी ने कहा, वह वास्तव में हमारे इंडस्ट्री के एक बेहद प्रतिभाशाली बेहतरीन और सबसे स्वाभाविक अभिनेत्री हैं. वह जो भी किरदार निभाती हैं, उसमें खुद को पूरी तरह से निवेश कर देती हैं और दर्शकों को यह महसूस कराती हैं कि वह उस किरदार के लिए ही बनी हैं.

राजकुमार संतोषी ने सनी देओल और प्रीति जिंटा की जोड़ी को लेकर कहा, इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी को दर्शकों ने हमेशा ही पसंद किया है और इस फिल्म की स्क्रिप्ट एक ऐसी जोड़ी की मांग करती है जो सनी और प्रीति की तरह सटीक हो.

‘लाहौर, 1947’ की शूटिंग 12 फरवरी से शुरू होगी. बता दें कि राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी ने पहले ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी ब्लॉकबस्टर मूवीज दी है. फैंस को इस मूवी से भी काफी उम्मीद है.

राजकुमार संतोषी ने फिल्म को लेकर अपडेट दिया था कि, “लाहौर 1947 एक बहुत खास फिल्म है, जो मेरे करियर में भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई है और एक बहुत जरूरी प्रोजेक्ट है. इसके संगीतकार ए.आर. रहमान और गीतकार जावेद अख्तर होंगे.

कहा जा रहा है कि लाहौर 1947 में शबाना आजमी भी होंगी. वो लाहौर में एक हिंदू कुलमाता की भूमिका निभाएंगी. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ कन्फर्म नहीं किया गया है.

वहीं, नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में सनी देओल भगवान हनुमान की भूमिका निभा सकते है. हालांकि इसपर कुछ कन्फर्म नहीं कहा है. बता दें कि इसपर फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखेंगे.

Also Read: Ramayana: सनी देओल के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट! तारा सिंह के बाद अब ‘रामायण’ में निभाएंगे ये किरदार Also Read: Lahore 1947 में सनी देओल और आमिर खान संग काम करने पर राजकुमार संतोषी ने चुप्पी तोड़ी- ये एक रीयूनियन है…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >