Gadar 2 स्टार सनी देओल ने शाहरुख खान से दोबारा दोस्ती करने पर तोड़ी चुप्पी,कहा- अब हर कोई खुश और संतुष्ट है…

फिल्म गदर 2 के तारा सिंह यानी सनी देओल के लिए ये साल काफी अच्छा रहा. गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया और हर किसी ने फिल्म की तारीफ की. इस बीच सनी और शाहरुख खान की एक तसवीर वायरल हुई थी, जिसमें दोनों एक-दूसरे के गले लगते दिखे थे. अब इसपर सनी ने रिएक्ट किया है.

फिल्म गदर 2 के तारा सिंह यानी सनी देओल और शाहरुख खान ने एक-दूसरे से 16 सालों तक बात नहीं की थी. हाल ही में गदर 2 के सक्सेस पार्टी में किंग खान नजर आए थे, जहां दोनों एक-दूसरे के गले लगते दिखे थे.

इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स नजर आए, लेकिन सबका ध्यान शाहरुख खान और सनी देओल पर थी. दोनों की दोस्ती एक बार फिर से हो गई और इससे उनके फैंस काफी खुश थे.

सनी देओल ने शाहरुख खान के साथ अपने पुनर्मिलन की वायरल तस्वीर के बारे में बात की. हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक विशेष बातचीत में, सनी ने कहा, “ऐसा नहीं है. हर कोई जीवन में आगे बढ़ गया है और मानसिक रूप से खुश हैं, उनके पास जो कुछ है उससे सुरक्षित हैं जब वे छोटे थे, तो वे थे ऐसा नहीं है.

सनी देओल ने कहा, अब हर कोई खुश और संतुष्ट है. हम में से हर कोई जानता है कि हमने क्या गलत या सही किया. समय मरहम लगाने वाला है.

सनी देओल ने कहा, ”इसे वहीं छोड़ देना सबसे अच्छा है. मैं बहुत खुश था कि हर कोई मेरी पार्टी में आया.” बता दें कि सनी और शाहरुख ने फिल्म डर रिलीज होने के बाद करीब 16 सालों तक एक-दूसरे से बात नहीं किया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख के विलेन होने और खुद के हीरो होने के बाद भी किंग खान के किरदार से ज्यादा तवज्जो दिए जाने से सनी देओल नाखुश थे. अब दोनों ने अपने सारे गिले-शिकवे दूर कर लिए है.

सनी देओल के लिए साल 2023 काफी स्पेशल रहा. उनकी फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और 500 से ज्यादा का कलेक्शन किया. इसमें अमीषा पटेल, मनीष वाधवा, सिमरत कौर और उत्कर्ष शर्मा है.

गदर की बहुप्रतीक्षित सीक्वल: एक प्रेम कथा एक बड़ी ब्लॉकबस्टर सफलता थी. सनी देओल की गदर 2 को जबरदस्त सफलता मिली और इसने इसने दुनिया भर में 686 करोड़ और भारत में 620.5 करोड़ की कमाई की.

इस साल सनी देओल के बेटे करण देओल की शादी भी हुई. करण ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड दिशा से शादी की. शादी में दोनों के परिवार और क्लोज दोस्त शामिल हुए.

अगले साल सनी देओल के पास कई सारी फिल्में है. सनी के नितेश तिवारी की रामायण में अभिनय करने की संभावना है. अभिनेता हनुमान की भूमिका के लिए निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

Also Read: Animal: सनी देओल ने एनिमल की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘बॉबी को मरते हुए देखा तो मैं…’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >