तारा सुतारिया और आदर जैन का टूटा 4 साल का रिश्ता! कपूर खानदान की बहू नहीं बनेगी एक्ट्रेस

बी-टाउन के पॉपुलर कपल तारा सुतारिया और आदर जैन का रिश्ता टूट गया है. तारा और आदर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे. अक्सर दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिख जाते थे. आदर जैन रणबीर कपूर के कजिन है.

बी-टाउन के पॉपुलर कपल तारा सुतारिया और आदर जैन का ब्रेकअप हो गया. चार साल का रिश्ता उनका टूट गया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कपल अब साथ में नहीं है. दोनों ने आपसी सहमति के साथ ब्रेकअप किया. हालांकि दोनों की ओर से इसपर कुछ भी ऑफिशियल नहीं आया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तारा सुतारिया और आदर जैन दोनों मैच्योर हैं और ब्रेकअप के बाद भी दोस्त बने रहेंगे. बता दें कि आदर, रणबीर कपूर के कजिन है. अक्सर तारा कपूर खानदान के फैमिली फंक्शन और किसी भी इवेंट में जरूर नजर आती थी.

तारा सुतारिया और आदर जैन की जोड़ी फैंस को काफी पसन्द आती थी. फैंस को लगता था कि उनका रिश्ता शादी तक जरूर पहुंचेगा. लेकिन ऐसा नीहं हुआ. हालांकि आदर और तारा ने किस वजह से ब्रेकअप किया, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है.

आदर जैन ने कुछ बॉलीवुड मूवीज में काम किया है, लेकिन इन फिल्मों ने कोई खास कमाल नहीं किया. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. उनके इंस्टाग्राम पर तारा संग कई सारे पोस्ट मौजूद है.

तारा सुतारिया ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में कदम रखा था. पिछली बार एक्ट्रेस एक विलेन रिटर्न्स में नजर आई थी, जो फल्ॉप हो गई थी. उनकी आने वाली फिल्म ‘अपूर्वा’ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >