Sunny Deol Birthday: क्यों लाइमलाइट से दूर रहती हैं सनी देओल की पत्नी पूजा देओल? तारा सिंह ने खुद बताई थी वजह

Happy Birthday Sunny Deol: सनी देओल आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुई गदर 2 से एक्टर फिर से लाइमलाइट में आ गए. फिल्मों के अलावा एक्टर के पर्सनल लाइफ के बारे में फैंस जानना चाहते है. उनकी पत्नी पूजा बॉलीवुड की चकाचौंध से दूर रहती है. इसके पीछे एक्टर ने खुद वजह बताई थी.

सनी देओल आज अपना 66वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. सनी ने चार दशक से अधिक लंबे करियर में 90 से अधिक हिंदी फिल्मों में काम किया है. फिल्मों के अलावा उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी पत्नी पूजा देओल लाइमलाइट से दूर रहती है.

सनी देओल ने 2013 में डेक्कन क्रॉनिकल के साथ एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या पूजा, उनकी मां प्रकाश और उनके भाई बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल को परिवार के पुरुषों ने सुर्खियों में ना आने के लिए कहा था.

गदर 2 के तारा सिंह ने इसपर कहा था कि, यह सच नहीं है. न तो मेरी मां और न ही मेरी पत्नी को लाइमलाइट से दूर रहने के लिए मजबूर किया गया. मेरी पत्नी का अपना खुद का व्यक्तिव है. उसे हमेशा अपने फैसले लेने की आजादी है.

एक्टर ने आगे कहा था, सार्वजनिक रूप से उपस्थित न होना उनका अपना निर्णय है. जैसा कि मैंने कहा, न तो मेरे पिता और न ही मैंने अपने परिवार की महिलाओं को हमारे नियमों का पालन करने के लिए मजबूर किया है.

सनी देओल की पत्नी पूजा देओल फिल्मी दुनिया से दूर रहती है, लेकिन आपका जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने फिल्म यमला पगला दीवाना 2 की कहानी लिखने में अपना योगदान दिया था. ये मूवी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. मूवी में उनके पति सनी, ससुर धर्मेंद्र और बॉबी ने काम किया था.

पूजा देओल अपने पति सनी देओल की मूवी हिम्मत में नजर आई थी, जिसमें उन्होंने गेस्ट अपीयरेंस दिया था. पूजा देओल पेशे से राइटर हैं.

सनी देओल और पूजा देओल पहली बार अपने परिवार वालों की वजह से मिले थे. पूजा और सनी ने शादी से पहले एक-दूसरे को काफी सालों तक डेट किया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक सनी ने पूजा से 1984 में लंदन में शादी की थी. ये शादी एक सीक्रेट अफेयर थी और लोगों को इस बात का पता तब चला जब एक मैगजीन में इनकी शादी की तस्वीरें लीक हुईं.

सनी देओल ने 2022 में क्राइम थ्रिलर फिल्म चुप रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की. गदर 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया.

सनी देओल के पास इन दिनों कई सारे प्रोजेक्ट्स है, जिसमें फिल्म बाप, लाहौर 1947 और सूर्या है. लाहौर 1947 में आमिर खान ने कैमियो रोल निभाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >