Parineeti-Raghav Wedding Photos: हाथ में चूड़ा-मांग में सिंदूर, राघव की हुई परिणीति, पहली तसवीर आई सामने

Parineeti-Raghav Wedding Photos: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अब पति-पत्नी बन गए हैं. कपल ने अपने परिवार और दोस्तों की मौजदूगी में सात फेरे लिए. शादी की तसवीरों का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे थे और पहली फोटोज सामने आ गई है. एक्ट्रेस ने खुद तसवीरें फैंस संग शेयर की है.

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा अब एक-दूजे के हो गए हैं. 24 सितंबर को उदयपुर में कपल ने सात फेरे लिए. न्यूली वेड कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की आधिकारिक तस्वीरें पोस्ट की. हाथों में हाथ थामे कपल शादी में काफी खुश दिखे. प्यार से राघव ने माथे पर एक्ट्रेस को किस भी किया.

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने शादी के लिए बहुत ही हल्का कलर चुना था. क्रीम कलर का लहंगा पहने एक्ट्रेस दुल्हन के जोड़े में बला की खूबसूरत लगी. वहीं, व्हाइट शेरवानी में दूल्हेराज काफी जचे.

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने एक-दूसरे का हाथ थामे सात फेरे लिए. एक्ट्रेस ने कुंदन का नेकलेस पहना था और उससे मैच करता हुआ ईयररिंग और मांग टीका पहना था. एक्ट्रेस बेहद हसीन लग रही है.

शादी की तसवीरें शेयर कर परिणीति ने कैप्शन में लिखा, नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत से ही हमारे दिल को पता चल गया. लंबे समय से इस दिन का इंतजार कर रहा था.. आखिरकार मिस्टर और मिसेज बनने का सौभाग्य मिला!

आगे एक्ट्रेस ने लिखा, एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते.. हमारा हमेशा के लिए अब शुरू होता है. शादी की तसवीरों पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है और कपल को नयी शुरुआत के लिए बधाई दे रहे है.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तसवीरों पर एक्ट्रेस की बहन प्रियंका चोपड़ा ने कमेंट में लिखा, मेरा आशीर्वाद सदैव. नील नीतिन मुकेश ने लिखा, आप दोनों को बधाई मेरे प्रिय. भगवान आपको सारी खुशियां दें. कई सारे सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे है.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिस्पेशन का पहला लुक सामने आया है. परिणीति गुलाबी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने शाही कुंदन नेकपीस पहना हुआ है. उन्होंने गुलाबी चूड़ियों के साथ एक बहुत ही पारंपरिक लुक चुना. मांग में और सिन्दूर लगाए वो बेहद हसीन लग रही है.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने मई में अपने परिवार और दोस्तों की मौजदूगी में सगाई की थी. सगाई की तसवीरें बेहद ही खूबसूरत थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >