OMG 2 OTT Release: अक्षय कुमार की ओएमजी 2 ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?

OMG 2 Box Office Collection Day 15/ OMG 2 OTT Release: अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ रही है. फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके है. ऐसे में मूवी ने कितनी कमाई कर ली, आपको बताते है.

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2, 11 अगस्त को रिलीज हुई थी. फिल्म को समीक्षकों से अच्छे रिव्यूज मिले, लेकिन मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं किया.

ओएमजी 2 को रिलीज हुए 15 दिन हो गए है और अबतक इसने करीब 128.22 करोड़ की कमाई कर ली है. मूवी में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम मुख्य भूमिका में हैं.

ओएमजी 2 ने दुनियाभर में 176.2 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. अमित राय द्वारा निर्देशित, यह अक्षय कुमार और परेश रावल की 2012 की फिल्म ओएमजी – ओह माय गॉड की अगली कड़ी है.

हाल ही में फिल्म निर्माता अमित राय ने कट्स पर निराशा व्यक्त की और कहा, “हमारा दिल टूट गया था क्योंकि हमने हर किसी के देखने के लिए फिल्म बनाई थी, अब ऐसा नहीं हो सकता है. हमने उनसे हमें यू/ए प्रमाणपत्र देने के लिए विनती की, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. फिल्म संशोधनों के साथ रिलीज हो गई.”

यह पूछे जाने पर कि क्या ओएमजी 2 की ओटीटी रिलीज बिना किसी कट के रिलीज होगी, इसपर फिल्म निर्देशक अमित राय ने कहा, “हमें खुशी है कि लोगों को फिल्म पसंद आई. फिल्म का इरादा शुद्ध था. हमने इसे (कहानी को) इस तरह से पेश किया है कि यह अश्लील न लगे।.हम वास्तविकता के बारे में बात करते हैं, लेकिन मधुर और विनोदी तरीके से.”

हालांकि ये अभी तक क्लियर नहीं हो पाया है कि मूवी ओटीटी पर कब तक रिलीज होगी. बता दें कि 11 अगस्त को गदर 2 के साथ ओएमजी 2 रिलीज हुई थी. गदर 2 ने ओएमजी से बहुत आगे निकल गई है.

सनी देओल, अमीषा पटेल, लव सिन्हा, उत्कर्ष शर्मा स्टारर मूवी गदर 2, 22 साल बाद रिलीज हुई. 22 साल पहले गदर को जितना प्यार दर्शकों से मिला था, उससे ज्यादा प्यार गदर 2 को मिला.

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी स्काई फोर्स को लेकर चर्चा में है. इन दिनों वो इसकी शूटिंग लखनऊ में कर रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >