Movies Release in December 2023: साल के आखिरी महीने में होगा धमाल, एंटरटेनमेंट से भरपूर ये फिल्में होगी रिलीज

December 2023 Release: साल का आखिरी महीना दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाला है. लिस्ट में रणबीर कपूर की बहुचर्चित फिल्म 'एनिमल' शामिल है. इसके अलावा इसमें कई ऐसी फिल्में है, जिनपर सबकी नजरें है. चलिए आपको बताते है पूरी लिस्ट.

रणबीर कपूर फिलहाल अपनी आगामी फिल्म एनिमल के प्रमोशन में जोर-शोर से लगे हुए है. संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल अहम किरदार में है.

फिल्म में रणबीर की पत्नी की भूमिका में रश्मिका मंदाना नजर आई है. वहीं बॉबी फिल्म के खलनायक की भूमिका में हैं. फिल्म के तीन गाने हुआ मैं, सतरंगा और पापा मेरी जान रिलीज हो चुका है.

यह फिल्म 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की सैम बहादुर से भिड़ेगी. दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है.

विक्की कौशल की सैम बहादुर 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है.

सैम बहादुर मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित है और इसमें नीरज काबी, एडवर्ड सोनेनब्लिक, रिचर्ड भक्ति क्लेन, साकिब अयूब और कृष्ण कांत सिंह बुंदेला भी है.

शाहरुख खान की 2023 की तीसरी फिल्म डंकी 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी भी अहम भूमिकाओं में हैं.

राजकुमार हिरानी द्वारा निर्दशित फिल्म डंकी में शाहरुख खान के किरदार का नाम हार्डी है, जो अपने दोस्तों के साथ लंदन जाना चाहता है. तापसी ने मनु नाम का किरदार निभाया है और विक्की कौशल सुखी बने हैं.

शाहरुख खान की डंकी और प्रभास की सालार का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश होगा. दोनों फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर क्रेज है. दोनों के फैंस फिल्म को लेकर उत्साहित है.

प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन स्टारर फिल्म ‘सालार: पार्ट 1- सीजफायर’ 22 दिसंबर को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इसका ट्रेलर 1 दिसंबर को आएगा.

सालार को अमेरिका और दुनिया के कई अन्य देशों में बड़ी रिलीज मिल रही है. निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्देशित, सालार तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, तमिल और हिंदी भाषाओं में रिलीज होगी.

Also Read: शाहरुख खान ने की डेविड बेकहम की मेहमान नवाजी, रखी शानदार पार्टी, यूजर्स बोले- खान साहब ने बुलाया तो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >