Dharmendra: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने सिर्फ 10वीं तक की है पढ़ाई, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं सनी और बॉबी देओल

Dharmendra Family Qualification: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अपने जमाने के टॉप एक्टर्स में से एक हैं. उनका चार्म, उनकी एक्टिंग के फैंस आज भी दीवाने हैं. लेकिन क्या आपको पता है बॉलीवुड के ही मैन कितने पढ़े-लिखे हैं.

बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं. एक्टिंग की दुनिया में उनका बहुत नाम है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्टर ने सिर्फ दसवीं तक ही पढ़ाई की है.

धर्मेंद्र के बेटे और एक्टर सनी देओल ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गदर 2 एक्टर ने सेकेंड्री हार्ट बॉयज हाई स्कूल से स्कूलिंग की है और राम निरंजन आनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है.

बॉबी देओल ने मुंबई के मीठी बाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है. बता दें कि वो संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म एनिमल में नजर आएंगे.

बॉबी देओल के बेटे आर्यमन देओल ने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि उनका बेटा एक्टिंग की दुनिया में कदम रखेगा.

सनी देओल के बेटे करण देओल इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है. करण अगले महीने अपनी गर्लफ्रेंड संग फेरे लेने वाले है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर मुंबई के जुहू स्थित इकोल मोंडिएल वर्ल्ड स्कूल से अपनी पढ़ाई की है.

सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर लाइमलाइट में है. कहा जा रहा है कि फिल्म का टीजर 9 जून को आ सकता है. मूवी में उनके साथ अमीषा पटेल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >