आयुष्मान खुराना ने गदर 2, ड्रीम गर्ल 2 की बॉक्स ऑफिस सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यह पूरी इंडस्ट्री के लिए...

आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 की सफलता को एंजॉय कर रहे है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. दर्शकों और समीक्षकों से मूवी को पॉजिटिव रिस्पांस मिला है. इस बीच उन्होंने गदर 2, पठान जैसी फिल्मों की सफलता पर बात की.

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. मूवी ने 10 दिन में करीब 80 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली. फिल्म में उनके साथ अनन्या पांडे है.

पिंकविला से बातचीत में आयुष्मान से जब गदर 2, ओएमजी 2, पठान जैसी फिल्मों की हालिया सफलताओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसपर बड़ी बात कह दी. एक्टर कहते हैं, “यह पूरी इंडस्ट्री के लिए सीखने का मौका है, साथ ही दर्शक के रूप में भी हम महान बदलाव से गुजरे हैं.

आयुष्मान खुराना ने आगे कहा, समुदाय को देखने की भावना वापस आ गई है. अपने घर से बाहर निकलने और बड़े स्क्रीन पर फिल्में देखने का उत्साह है. यह आपके टीवी पर क्रिकेट मैच देखने या स्टेडियम जाने जैसा है. मुझे लगता है कि इसी तरह का अंतर है.

आयुष्मान ने कहा, मुझे लगता है कि व्यावसायिक फिल्मों के लिए आपको निश्चित रूप से वहां जाना चाहिए और सिनेमाघरों में देखना चाहिए. एक बच्चे के रूप में, मुझे बड़े पर्दे पर फिल्में देखना पसंद है. मुझे खुशी है कि यह स्थान फिर से वापस आ गया है और लोग सिनेमाघरों में जा रहे हैं.

ड्रीम गर्ल 2 एक्टर ने कहा, यहां तक कि मध्य-बजट, छोटे-बजट की फिल्में भी चल रही हैं क्योंकि आंतरिक रूप से मेरी फ़िल्में बड़े बजट की फ़िल्में नहीं हैं, वे केवल सामग्री के मामले में अच्छी हैं और हां यह एक बड़ी राहत है.

आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 को रिलीज हुए 11 दिन हो गए है. मूवी 90 करोड़ के आंकड़े के करीब पहुंच गई है. बता दें कि फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

गदर 2 की बात करें तो सनी देओल-अमीषा पटेल स्टारर मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. मूवी को रिलीज हुए 25 दिन हो गए है.

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की थी. फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो मूवी ने दुनियाभर में करीब 1050.3 करोड़ का कलेक्शन किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >