Animal: क्या आप भी एनिमल में बॉबी देओल के एंट्री सॉन्ग Jamal Jamalo Kudu का मतलब नहीं जानते? यहां जानिए

संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है. इस फिल्म का एक गाना जमाल कुडू ऐसा है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं, लेकिन उस गाने का मतलब किसी को नहीं पता. आपको बताते है उस गाने का मतलब.

एनिमल फिल्म में बॉबी देओल के एंट्री सॉन्ग जमाल कुडू पर लोग खूब थिरक रहे हैं. इस सॉन्ग को काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन किसी को इसका मतलब नहीं पता. ये एक ईरानियन गाना है.

इस गाने का संगीत हर्षवर्धन रामेश्वर ने दिया है. उन्होंने ओरिजनल गाने में कुछ फेर बदल कर के इस गाने का निर्माण किया है.

इस गाने को बच्चों के एक ग्रुप ने गाया है जिनका नाम हर्षिता, सौनिक, वाग्देवी और कीर्तन है. साथ कई फीमेल वोकलिस्ट ने भी अपनी खूबसूरत आवाज इस गाने में दी है.

इस गाने का असली गाना ईरान के खतारेह ग्रुप का है. ये गाना सबसे पहले खरासेमी गर्ल्स स्कूल की बच्चियों के एक ग्रुप ने 1950 में गाया था.

इस गाने का आइडिया एक मशहूर ईरानियन कवि ‘बिजन स्मंदर’ की एक कविता से लिया गया है. इस गाने को एक नए तरह से रीक्रिएट किया गया है और लोगों को ये गाना बेहद ही पसंद आ रहा है.

दर्शकों का कहना है कि ”ये गाना एक छुपा हुआ खजाना था जो हमें अब मिला है और ये गाना आप के मूड को तुरंत बदल सकता है.”

ईरान में भी इस गाने को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. ईरान के लोग सोशल मीडिया के जरिए इस गाने के प्रति अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं और उन्हें भी ये नया वर्जन बहुत ही भा रहा है.

फिल्म एनिमल ने सोमवार को 13 करोड़ का कलेक्शन किया. इससे इसका कुल भारतीय कलेक्शन 443 करोड़ हो गया है. एनिमल अब रणबीर कपूर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है.

दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म पहले ही 700 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज ने कहा कि एनिमल ने 10 दिनों में दुनिया भर में 717.46 करोड़ की कमाई की है.

एनिमल आने वाले दिनों में भी ताबड़तोड़ कमाई करेगी. फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है और टिकट खिड़की पर लोगों की भीड़ दिख रही है.

Also Read: Animal: बॉबी देओल ने एनिमल 2 का हिस्सा बनने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यकीन है कि मैं दूसरे भाग में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >