Animal OTT release Date: घर बैठे एंजॉय करें रणबीर कपूर की एनिमल, अभी नोट कर लें टाइम

एनिमल 26 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है. फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल हैं. अब आप बिना बाहर जाए, घर पर संदीप वांगा रेड्डी की मूवी को एंजॉय कर सकते हैं.

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर एनिमल ओटीटी पर स्ट्रीम करने के लिए पूरी तरह तैयार है. निर्माताओं ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसके नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज होने की घोषणा की है.

रणबीर कपूर, अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी अभिनीत, यह फिल्म संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित है. इसे बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था.

एनिमल हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगी. ओटीटी रिलीज के बारे में बात करते हुए, रणबीर कपूर ने एक बयान में कहा, “सिनेमाघरों में एनिमल को मिली प्रतिक्रिया से हम बहुत खुश हैं और अब मुझे खुशी है कि दुनिया भर के दर्शकों को इसे अपने घरों में आराम से देखने का मौका मिलेगा.

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित, एनिमल एक एक्शन ड्रामा है. यह एक बेटे की कहानी है, जो अपने पिता के लिए पूरी दुनिया से लड़ सकता है. इसमें पागलपन और प्यार दोनों देखने को मिलेगा.

एनिमल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक बन गई और भारत और विदेशों में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही. फिल्म एनिमल पार्क के सीक्वल की ऑफिशियल पुष्टि पहले ही कर दी गई थी.

बॉक्स ऑफिस पर एक ब्लॉकबस्टर, एनिमल सिनेमाघरों में रिलीज होने पर 3 घंटे और 23 मिनट लंबी थी. अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जब फिल्म ओटीटी पर आएगी तो रनटाइम वही रहेगा.

कुछ समय पहले एनिमल की सफलता का जश्न मनाया गया था, जिसमें में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी सहित फिल्म के कलाकार नजर आए थे. रणबीर पत्नी आलिया भट्ट, मां नीतू कपूर और ससुर महेश भट्ट के साथ सफलता समारोह में शामिल हुए थे.

वहीं, एनिमल के दूसरे पार्ट पर काम चल रहा है, जिसके नाम एनिमल पार्क है. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, निर्माताओं के करीबी एक विश्वसनीय सूत्र का दावा है कि “निर्माता एनिमल की सफलता को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न विचारों पर काम कर रहे हैं. बेशक एक सीक्वल है जो 2026 से पहले नहीं होगा.

एनिमल में तृप्ति डिमरी ने जोया का रोल निभाया था, जो दर्शकों को काफी पसंद आया. चर्चा है कि फिल्म के दूसरे पार्ट में भी उनका एक अहम रोल होगा.

Also Read: Animal से लेकर Jawan तक, बिना कट के OTT पर रिलीज हुई ये सुपरहिट फिल्में, अभी करें एंजॉय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >