नीली आंखें… ऋषि कपूर जैसा चेहरा, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर ने फाइनली रिवील किया बेटी राहा का चेहरा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने फैंस को आज सबसे प्यारा क्रिसमस गिफ्ट दिया है. कपल ने बेटी राहा की पहली तसवीर शेयर की. क्यूट बेबी को देखकर हर किसी की आंखें बस थम गई. आप भी देखें फोटोज…

महीनों के इंतजार के बाद, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने आखिरकार अपनी बेटी राहा का पूरा चेहरा रिवील कर दिया है. नीली आंखें, क्यूट चेहरे को जिसने भी देखा, सबकी नजरें थम गई.

पैपराजी की ओर से शेयर किए गए वीडियो में, राहा को पिंक और व्हाइट कलर की फ्रॉक पहने देखा गया. उन्होंने लाल जूता पहन रखा था. जिसमें स्टारकिड बेहद क्यूट लग रही थी.

राहा को देखकर कुछ फैंस को लगा कि वो रणबीर के दिवंगत पिता ऋषि कपूर जैसी लग रही हैं और उनकी आंखें राज कपूर से मिलती है.

एक फैन ने लिखा, “हे भगवान, उसकी आंखें, वह कितनी क्यूट लग रही है” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”ऋषि कपूर से बहुत समानता है.” एक अन्य ने लिखा, “वह अपने दादा ऋषि कपूर से बहुत मिलती-जुलती है.”

6 नवंबर को राहा के पहले जन्मदिन पर, आलिया भट्ट ने अपनी बच्ची की कुछ तसवीरें शेयर की थी, जिसमें स्टारकिड का हाथ देखा जा सकता था. उसमें उन्होंने लिखा, “हमारा आनंद, हमारा जीवन.. हमारा प्रकाश! ऐसा लगता है जैसे कल ही हम आपके लिए यह गाना बजा रहे थे, जब आप मेरे पेट में लात मार रहे थे.. कहने के लिए कुछ नहीं है, हैप्पी बर्थडे बेबी टाइगर.. हम आपको प्यार से भी ज्यादा प्यार करते हैं.”

राहा का जन्म 6 नवंबर, 2022 को हुआ था. आज तक, रणबीर और आलिया ने कभी भी तस्वीरें साझा नहीं कीं और न ही पपराजी को अपनी तस्वीरें क्लिक करने दीं.

आलिया ने एक इंटरव्यू में बताया कि वह और उनके पति रणबीर कपूर राहा को मीडिया कीसुर्खियों से क्यों बचा रहे थे. उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहता कि ऐसा लगे कि मैं अपनी बेटी को छुपा रहा हूं, मुझे उस पर गर्व है. यदि कैमरे अभी चालू नहीं होते, तो मैं स्क्रीन पर उसकी एक विशाल छवि डाल देता. मैं उससे प्यार करता हूं. मुझे हमारे बच्चे पर गर्व है.

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर दिसंबर में अपनी हालिया रिलीज ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में रहे. यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर सफलता रही.

Also Read: Christmas के जश्न में डूबे बॉलीवुड स्टार्स, कियारा से लेकर आलिया भट्ट तक… पति संग रोमांटिक हुई अभिनेत्रियां

आलिया भट्ट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में देखा गया था, जो काफी हिट रही थी.फिलहाल वह ‘जिगरा’ की शूटिंग कर रही हैं.

Also Read: Christmas के जश्न में डूबे बॉलीवुड स्टार्स, कियारा से लेकर आलिया भट्ट तक… पति संग रोमांटिक हुई अभिनेत्रियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >