सालभर में विदा हो गये कई महान नेता

पिछले एक वर्ष में देश ने कई महान व्यक्ति को खोया है, जिसकी पूर्ति करना असंभव है. इन महान पुरुषों के नेतृत्व में भारत को नया आयाम मिला है. इन लोगों ने विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को कायम कराया. बीते वर्ष अगस्त में अटल जी नहीं रहे, जिन्होंने राजनीति, समाज, कल्याण और विज्ञान […]

पिछले एक वर्ष में देश ने कई महान व्यक्ति को खोया है, जिसकी पूर्ति करना असंभव है. इन महान पुरुषों के नेतृत्व में भारत को नया आयाम मिला है. इन लोगों ने विश्व स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा को कायम कराया. बीते वर्ष अगस्त में अटल जी नहीं रहे, जिन्होंने राजनीति, समाज, कल्याण और विज्ञान के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य किया.
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने देश को समृद्ध करने में अहम भूमिका निभायी. अब पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली हमारे बीच नहीं रहे. वह स्वास्थ्य कारणों से 2019 के लोकसभा चुनाव में भाग नहीं ले सके थे. जेटली जी ने देश में आर्थिक सुधार की दिशा में जो बड़े कदम उठाये, उन्हें हम कभी भूल नहीं सकेंगे.
धनंजय कुमार, देवघर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >