कटेया से मुसहरी के बीच नहरों की नहीं हुई सफाई

पिछले कई वर्षों से कटेया से मुसहरी के बीच नहरों की सफाई का काम नहीं हुआ है, जिससे यहां के किसानों का बुरा हाल है. कई बार किसानों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, परंतु कोई सुनने वाला नहीं है. जबसे नयी सरकार बनी है, तो लोगों में विश्वास जगा था कि इस बार नहरों की […]

पिछले कई वर्षों से कटेया से मुसहरी के बीच नहरों की सफाई का काम नहीं हुआ है, जिससे यहां के किसानों का बुरा हाल है. कई बार किसानों ने विरोध प्रदर्शन भी किया, परंतु कोई सुनने वाला नहीं है. जबसे नयी सरकार बनी है, तो लोगों में विश्वास जगा था कि इस बार नहरों की सफाई होगा और किसानों की समस्याओं पर कुछ विशेष ध्यान दिया जायेगा.
लेकिन, सरकार मानो सो रही है. किसानों के हालात खराब होते जा रहे हैं. कुछ किसानों का आरोप है कि जान-बूझ कर इस काम में देरी हो रही है. नेपाल का पानी जो किसानों के खेत में आता था, वह अब नहीं आ रहा. प्रशासन से यही उम्मीद है कि इस दिशा में जल्द सकारात्मक कदम उठाया जायेगा.
अभिषेक राय, गोपालगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >