पानी का गहराता संकट

गोड्डा जिले के ललमटिया थाना के अंतर्गत आने वाले लगभग 25 गांवों में पानी का संकट दिनोंदिन गहराता जा रहा है. रोलडीह, बलिया, बभनिया, लोचिन्ता, बेल्डीहा, जैसे गांवों में पानी का भयावह संकट छाया हुआ है. पीने के पानी तक का इंतजाम बहुत मुश्किल से हो रहा है, लेकिन न तो प्रशासन और न सरकार […]

गोड्डा जिले के ललमटिया थाना के अंतर्गत आने वाले लगभग 25 गांवों में पानी का संकट दिनोंदिन गहराता जा रहा है. रोलडीह, बलिया, बभनिया, लोचिन्ता, बेल्डीहा, जैसे गांवों में पानी का भयावह संकट छाया हुआ है.

पीने के पानी तक का इंतजाम बहुत मुश्किल से हो रहा है, लेकिन न तो प्रशासन और न सरकार ही इस ओर ध्यान दे रही है. यह संकट रातोंरात नहीं पैदा हुआ है. लगभग पांच वर्षों से इस इलाके में ठीक से बारिश नहीं हुई है. पिछले दो वर्षों से तो खेती ही बंद हो गयी है और अब पीने के लिए भी लोगों के पास पानी की बेहद कमी है.
गांवों के सभी कुएं सूख चुके हैं. कुछेक में दो-तीन दिन बाद थोड़ा सा पानी निकल आता है जिससे गांव के लोगों का जिंदा रहना संभव हो पा रहा है. समय रहते अगर प्रशासन एवं सरकार ने कोई सुध नहीं ली तो कुछ भी अनर्थ हो सकता है.
संदीप सोरेन, गोड्डा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >