विराट का कमाल

एक दौर ऐसा था, जब क्रिकेट प्रेमी कहते थे कि सर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड कभी कोई नहीं तोड़ पायेगा, लेकिन सचिन तेंदुलकर ने ब्रैडमैन के कई रेकॉर्ड तोड़े. फिर लोग कहने लगे कि तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन है, लेकिन खेल प्रेमी इस सच्ची कहावत को अक्सर भूल जाते हैं कि रिकॉर्ड बनते ही […]

एक दौर ऐसा था, जब क्रिकेट प्रेमी कहते थे कि सर डॉन ब्रैडमैन के रिकॉर्ड कभी कोई नहीं तोड़ पायेगा, लेकिन सचिन तेंदुलकर ने ब्रैडमैन के कई रेकॉर्ड तोड़े.
फिर लोग कहने लगे कि तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन है, लेकिन खेल प्रेमी इस सच्ची कहावत को अक्सर भूल जाते हैं कि रिकॉर्ड बनते ही हैं टूटने के लिए. वेस्टइंडिज के खिलाफ विशाखापत्तनम के दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सबसे तेज दस हजार रन बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया.
अब तो ऐसा लग रहा है कि महान सचिन तेंदुलकर के सभी विश्व कीर्तिमान कोहली के आगे एक-एक कर ध्वस्त हो जायेंगे. इसके लिए जरूरी है कि कोहली का यह विस्फोटक फॉर्म अगले वर्ष तक भी जारी रहे और इंग्लैंड में होने वाले आगामी विश्वकप में टीम इंडिया चैंपियन बने.
अनित कुमार राय टिंकू, बाघमारा, धनबाद.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >