बढ़ता साइबर अपराध

सरदर्द बन बैठे साइबर अपराधियों से पूरा देश परेशान है. अखबारों में प्रतिदिन साइबर ठगी के बारे में पढ़ने को मिल रहा है. सबसे शर्मनाक बात तो यह है कि इसमें ज्यादातर युवा पीढ़ी जुड़ी हुई है. कई नाबालिग भी हैं. इसकी जितनी निंदा की जाये, कम है. सरकार इसे रोकने की कोशिश भी कर […]

सरदर्द बन बैठे साइबर अपराधियों से पूरा देश परेशान है. अखबारों में प्रतिदिन साइबर ठगी के बारे में पढ़ने को मिल रहा है. सबसे शर्मनाक बात तो यह है कि इसमें ज्यादातर युवा पीढ़ी जुड़ी हुई है. कई नाबालिग भी हैं.
इसकी जितनी निंदा की जाये, कम है. सरकार इसे रोकने की कोशिश भी कर रही है, पर यह अपराध दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. इसको रोकने लिए सरकार ने खास साइबर थाने भी बनाये हैं. बैंक एटीएम के बाहर अपने खातों की गोपनीयता रखने के लिए पोस्टर चिपकाये गये हैं.
फिर भी अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा. सच तो यह है कि जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे, तब तक यह अपराध बढ़ता रहेगा. सरकार को टेलीविजन एवं अखबारों के साथ-साथ नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए कदम उठाने चाहिए, ताकि लोग साइबर अपराधियों के बहकावे में न आएं.
अभिजीत मेहरा, गोड्डा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >