YouTuber मृदुल तिवारी की लैम्बॉर्गिनी का कहर, सड़क पर दो लोगों को मारी टक्कर

YouTuber Lamborghini Accident: नोएडा में यूट्यूबर मृदुल तिवारी की गाड़ी लैम्बॉर्गिनी से दो लोगों को टक्कर मारी गई. जिसके बाद ड्राइवर को हिरासत में से लिया गया है.

YouTuber Lamborghini Accident: भारत के फेमस यू-ट्यूबर मृदुल तिवारी की गाड़ी लैम्बॉर्गिनी से 30 मार्च की शाम दो लोगों को टक्कर लगी. पुलिस के अनुसार, यह घटना नोएडा के सेक्टर 94 की है. घायलों की पहचान रवि दास (30 वर्ष) और रामभु कुमार (30 वर्ष) के रूप में की गई है. दोनों छत्तीसगढ़ के निवासी हैं. इस घटना में दोनों के पैरों में बुरी तरह चोटें आई हैं.

जानकारी के मुताबिक रविवार की शाम करीबन 5 बजे दोनों लोग सेक्टर 94 की एक सड़क के किनारे बैठे हुए थे. तभी एक तेज रफ्तार से आ रही गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी. पुलिस के अनुसार इस गाड़ी को दीपक कुमार नाम का व्यक्ति चला रहा था, जो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है.

मिली जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार एक कार डीलर है और वह नोएडा के यू-ट्यूबर मृदुल तिवारी की गाड़ी लैम्बॉर्गिनी को खरीदने के लिए यहां आया था. गाड़ी खरीदने से पहले गाड़ी सही तरह से काम कर रही है, इसकी जांच करने के लिए उसने गाड़ी की टेस्ट ड्राइव की. इसी दौरान यह घटना हुई. शिकायत दर्ज होने के बाद दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.

यू-ट्यूबर मृदुल तिवारी के यू-ट्यूब पर 19 मिलियन से भी अधिक फॉलोवर्स हैं. पुलिस अभी उनसे पूछताछ कर रही है.

स्थानीय लोगों के मुताबिक गाड़ी की तेज आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर आए और दीपक को पकड़ लिया. उनमें से एक व्यक्ति उससे गाड़ी इतनी तेज चलाने का कारण पूछा, साथ ही डांटते हुए कहा, “तुम्हें पता नहीं इतनी तेज गाड़ी चलाने से किसी की जान भी जा सकती है.” जिस पर जवाब देते हुए दीपक ने कहा, “क्या कोई मर गया?”

यह भी पढ़े: Mann Ki Baat: मन की बात में प्रधानमंत्री मोदी ने दी भारतीय नववर्ष की शुभकामनाएं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >