सिंगापुर में दहाड़े योगी, कहा- 9 साल पहले यूपी में दंगा और अराजकता थी, अब है विकास का मॉडल

Yogi Adityanath Singapore Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर दौरे पर हैं. सोमवार को सीएम योगी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया. इस दौरान योगी ने बताया कि कैसे 9 साल पहले यूपी में दंगे होते थे और अब राज्य विकास का मॉडल बन चुका है.

Yogi Adityanath Singapore Visit: प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा- इतनी दूर होने के बावजूद, मातृभूमि के लिए आपका जो लगाव है, वह हमारे अंदर भारत के विकास के लिए, अपनी मातृभूमि के लिए कुछ करने की भावना के लिए एक नया उत्साह पैदा करता है.

9 साल पहले यूपी की पहचान दंगे और अराजकता : योगी आदित्यनाथ

योगी आदित्यनाथ ने कहा- नौ साल पहले उत्तर प्रदेश में अफरा-तफरी मची हुई थी. दंगे, सुरक्षा की कमी, अव्यवस्था और अराजकता इसकी पहचान बन गई थी. पिछले 9 सालों में PM नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सपने को हकीकत में बदल रहा है. आप वहां विरासत और विकास का एक शानदार मेल देख सकते हैं.

Yogi Adityanath Singapore Visit: कोई सोच सकता था कि भारत डिजिटल इंडिया की बात करेगा

सिंगापुर में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा- आज भारत ने हर सेक्टर में नई ऊंचाइयों को छुआ है. क्या 11 साल पहले कोई सोच सकता था कि भारत डिजिटल इंडिया की बात करेगा, कि भारत स्टार्ट अप इकोसिस्टम पर किसी भी चर्चा को आगे बढ़ाएगा, कि भारत स्टार्ट अप कल्चर को आगे बढ़ाएगा? लेकिन भारत ने आज यह मुमकिन कर दिखाया है. भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने ग्लोबल AI इम्पैक्ट समिट होस्ट किया. समिट में 20 से ज्यादा देशों के हेड्स ऑफ स्टेट ने हिस्सा लिया. समिट में 100 से ज्यादा देशों के रिप्रेजेंटेटिव ने हिस्सा लिया. दुनिया के डेवलप्ड देशों के हेड्स ऑफ स्टेट ने न सिर्फ भारत की भलाई के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए उठाए जा रहे कदमों की दिल खोलकर तारीफ की. सभी ने PM मोदी के डिजिटल इंडिया विजन की ताकत महसूस की.

न्यू इंडिया दिखा रहा दुनिया को अपनी ताकत : सीएम योगी

हम सभी को गर्व है कि न्यू इंडिया दुनिया को अपनी ताकत दिखा रहा है. हर भारतीय को न्यू इंडिया पर गर्व होना चाहिए. वह न्यू इंडिया जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी के तौर पर खुद को स्थापित करेगा. हमने पिछले 9 वर्ष में उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तीन गुणा करने में सफलता प्राप्त की है. आज हम एक भारत श्रेष्ठ भारत की यात्रा के साथ आगे बढ़ रहे हैं. इस यात्रा के साथ हर भारतीय को जुड़ना चाहिए, हर प्रवासी भारतीय को जुड़ना चाहिए.

भारत में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में : योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा, भारत में सबसे ज्यादा एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में हैं. प्रधानमंत्री मोदी अगले महीने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का उद्घाटन करेंगे. यह भारत का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने वाला है.

योगी बोले- एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना सच होता दिख रहा

जो लोग कहते हैं कि भारत में भेदभाव होता है और लोग बंटे हुए हैं, उन्हें प्रयागराज में सद्भाव के दर्शन करने चाहिए. जब ​​महाकुंभ के दौरान संगम में एक साथ 66 करोड़ भक्त डुबकी लगाते हैं – वहां कोई बड़ा या छोटा नहीं होता…गंगा में उनकी ‘आस्था की डुबकी’ से, एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना सच होता दिख रहा है.

ये भी पढ़ें: सीएम योगी का सिंगापुर दौरा : टेमासेक के चेयरमैन से मुलाकात, निवेश को लेकर अच्छी खबर

मेरठ में बोले पीएम मोदी– कांग्रेस ने AI समिट को गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >