वायुसेना के विंग कमांडर के साथ मारपीट का क्या है सच? वीडियो वायरल

Wing Commander Viral Video : बेंगलुरु में वायुसेना के विंग कमांडर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है. मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. सोशल मीडिया पर यूजर अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

Wing Commander Viral Video : कर्नाटक के बेंगलुरु में सोमवार को कन्नड़ भाषा बोलने वाले कुछ लोगों द्वारा भारतीय वायुसेना के एक अधिकारी (विंग कमांडर) पर कथित तौर पर हमला किया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडिया के वायरल होने के बाद  पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि अधिकारी के साथ गाली-गलौज भी किया गया. वहीं, सोशल मीडिया पर लोग अलग ही बात करते नजर आ रहे हैं. यूजर कह रहे हैं कि गलती अधिकारी की है. देखें वाय��ल वीडियो

आरोपियों ने बाइक से अधिकारी का पीछा भी किया

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने बाइक से 40 वर्षीय अधिकारी का पीछा भी किया था. गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है. वह एक सॉफ्टवेयर कंपनी के कॉल सेंटर में टीम प्रमुख के रूप में काम करता है. पुलिस के अनुसार, यह घटना उस दौरान हुई जब अधिकारी अपनी पत्नी के साथ हवाई अड्डे जा रहे थे. उनकी पत्नी भी वायु सेना में अधिकारी हैं. अधिकारी की पत्नी एवं ‘स्क्वाड्रन लीडर’ मधुमिता दत्ता की शिकायत के आधार पर बयप्पनहल्ली पुलिस थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पत्नी गाड़ी चला रही थीं और अधिकारी बगल में बैठे थे

डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस  (पूर्व) देवराज डी ने बताया, ‘‘यह रोड रेज का मामला है. उनके बीच विवाद हुआ, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे पर हमला किया. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. सोमवार सुबह करीब छह बजे वायुसेना अधिकारी अपने डीआरडीओ क्वार्टर से केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की ओर जा रहे थे. उनकी पत्नी गाड़ी चला रही थीं और वह उनके बराबर में बैठे थे. दंपति और एक बाइक सवार के बीच झगड़ा हो गया.’’ उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज और वहां मौजूद लोगों द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो को देखकर पता चला कि दोनों पक्ष झगड़ा करने से बच सकते थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >