Donate For Des: कांग्रेस लोगों से क्यों मांग रही 138, 1380 और 13800 रुपये, ‘डोनेट फॉर देश’ का क्या है उद्देश्य

कांग्रेस, वेबसाइट और एक ऐप के माध्यम से यह अभियान चला रही है. खरगे ने कहा कि ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस आम जनता से मदद लेकर देश को आगे ले जाने के लिए काम करेगी. आज खुशी दिन का दिन है कि हमारे नेताओं ने मिलकर एक ऐप तैयार किया है.

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन से विपक्षी पार्टियों में हड़कंप मची हुई है. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राजस्थान, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों में बीजेपी की प्रचंड़ जीत ने कांग्रेस सहित सभी विपक्षी पार्टियों की निंद उड़ा दी है. लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस क्राउडफंडिंग ड्राइव की शुरुआत की है. इस अभियान का नाम कांग्रेस ने ‘डोनेट फॉर देश’ दिया है. जिसके तहत पार्टी लोगों से 138 रुपये, 1380 रुपये, 13800 रुपये या इससे 10 गुना अधिक की राशि चंदे के रूप में मांग रही है. अब सवाल उठता है कि आखिर देश की सबसे पुरानी पार्टी को ऐसा करने की जरूरत क्यों पड़ गई.

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने क्राउडफंडिंग में दिए 1.38 लाख रुपये

कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आम जनता से चंदा एकत्र करने के लिए सोमवार को ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान शुरू किया. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस अभियान की शुरुआत की. उन्होंने खुद 1.38 लाख रुपये का अंशदान दिया.

कांग्रेस ने क्राउंडफंडिंग के लिए बयान वेबसाइट और ऐप

कांग्रेस, वेबसाइट और एक ऐप के माध्यम से यह अभियान चला रही है. खरगे ने कहा कि ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस आम जनता से मदद लेकर देश को आगे ले जाने के लिए काम करेगी. आज खुशी दिन का दिन है कि हमारे नेताओं ने मिलकर एक ऐप तैयार किया है. कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डाला और बताया कैसे डोनेट लोग कर सकते हैं. इसके लिए पार्टी ने एक लिंक भी दिया है, जिससे जाकर लोग अपना सहयोग राशि पार्टी को दे सकते हैं.

Also Read: भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2024 में जीत के लिए उम्र का बंधन किया खत्म, 75 वर्ष से अधिक सात सांसदों को मिलेगा टिकट!

खरगे ने बताया डोनेट फॉर देश का उद्देश्य

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डोनेट फॉर देश अभियान के बारे में बताया. उन्होंने कहा, कांग्रेस को हमेशा ही आम जनता की मदद मिलती रही है. महात्मा गांधी ने भी देशवासियों की मदद लेकर देश को आजादी दिलाई थी. यह अभियान पूरे देश में एक मुहिम बन रहा है, जिसमें लोग आगे आकर देश के लिए डोनेट कर रहे हैं. खरगे ने कहा, अगर सिर्फ अमीरों पर भरोसा करके काम करते जाएंगे तो आगे आपको उनके कार्यक्रम और नीतियों को मानना पड़ता है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की इकलौती पार्टी है जो गरीबों के साथ है. बाद में उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘अभियान, हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों को बनाए रखने, असमानताओं को पाटने और गिने-चुने पूंजीवादी लोगों का पक्ष लेने वाली, तानाशाही सरकार के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष बनने की प्रतिबद्धता है.

28 दिसंबर को कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी 28 दिसंबर को अपने 138वें स्थापना दिवस से पहले इस अभियान के माध्यम से लोगों से 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुना राशि चंदे के रूप में देने की अपील कर रही है.

केसी वेणुगोपाल ने पहले ही अभियान को लेकर दी थी जानकारी

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गत शनिवार को कहा था, यह अभियान मुख्य रूप से पार्टी के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक ऑनलाइन रहेगा, जिसके बाद हम जमीनी अभियान शुरू करेंगे. इसके तहत पार्टी से जुड़े स्वयंसेवी घर-घर जायेंगे और प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित करके हर घर से कम से कम 138 रुपये का अंशदान सुनिश्चित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >