कौन है जलेबी बाबा, जिसने 100 से अधिक महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल

अमरपूरी उर्फ जलेबी बाबा पंजाब के मानसा का रहने वाला है. बताया जाता है कि वह 8 साल की उम्र में ही घर से बाहर निकल गया था. दिल्ली में एक बाबा के संपर्क में आया और 18 साल की उम्र तक तंत्र-मंत्र की शिक्षा ली. उसके बाद वह अपने घर पंजाब मानसा लौट गया.

हरियाणा का स्वयंभू जलेबी बाबा इन दिनों महिलाओं से दुष्कर्म के आरोप में जेल की हवा खा रहा है. अमरपूरी उर्फ बिल्लू बाबा तंत्र-मंत्र के नाम पर पहले महिलाओं का अपने पास बुलाता था, फिर अफीम खिलाकर दुष्कर्म करता था. बाबा की काली करतूत का भंड़ाफोड़ होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया. कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुरक्षित रख लिया है.

कौन है जलेबी बाबा

अमरपूरी उर्फ जलेबी बाबा पंजाब के मानसा का रहने वाला है. बताया जाता है कि वह 8 साल की उम्र में ही घर से बाहर निकल गया था. दिल्ली में एक बाबा के संपर्क में आया और 18 साल की उम्र तक तंत्र-मंत्र की शिक्षा ली. उसके बाद वह अपने घर पंजाब मानसा लौट गया. परिवार वालों ने उसकी शादी करा दी. फिर कुछ दिनों के बाद वह टोहाना में जलेबी की रेहड़ी बनाने लगा. अमरपूरी उर्फ बिल्लू ने कुछ दिनों के बाद एक आश्रम बना लिया और लोगों को तंत्र-मंत्र से ठीक करने लगा. देखते ही देखते अमरपूरी बाबा, जलेबी बाबा के नाम से फेमस हो गया.

जलेबी बाबा महिलाओं के साथ गलत काम कर बनाता था वीडियो, फिर करता था ब्लैकमेल

अमरपूरी उर्फ जलेबी बाबा के आश्रम से पुलिस को 30 अश्लील सेक्स वीडियो बरामद किया गया है. बताया जा रहा है, बाबा महिलाओं के साथ दुष्कर्म का वीडियो बनाता था और उन्हें ब्लैकमेल करता था.

Also Read: पटना में मां ने लिया बेटे की हत्या का बदला, झाड़-फूंक करने वाले बाबा के कहने पर करवा दिया भतीजे का मर्डर

ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा जलेबी बाबा

फतेहाबाद जिले के टोहानी में 2018 जुलाई में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित रूप से जलेबी बाबा को महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. वीडियो वायरल होने के बाद बाबा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ. विरोध के बाद 19 जुलाई 2018 को बाबा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था. बाद में उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया.

पुलिस ने कोर्ट में पेश की 200 पन्नों की चार्जशीट

स्वयंभू बाबा अमरपूरी उर्फ बिल्लू को पुलिस ने गिरफ्तार कर 5 जनवरी को उसे हरियाणा के फतेहाबाद कोर्ट में पेश किया गया. हालांकि कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया है. पुलिस ने कोर्ट में बाबा के खिलाफ 200 पन्नों की चार्जशीट पेश की है. इस मामले में 20 लोगों की गवाही भी हो चुकी है. जब बाबा के कमरे की जांच की गयी, तो वहां से अश्लील वीडियो के साथ-साथ अफीम भी बरामद किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >