Anuj Thapan: कौन है अनुज थापन? जिसने पुलिस हिरासत में कर ली आत्महत्या

Anuj Thapan: बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के सामने गोलीबारी करने के एक आरोपी ने मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के हवालात में बुधवार को आत्महत्या कर ली. अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई.

Anuj Thapan: अधिकारी ने बताया कि आरोपी 23 वर्षीय अनुज थापन ने हवालात के शौचालय में चादर से फंदा बनाकर फांसी लगा ली. थापन को सरकारी जीटी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि मामले में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान में दुर्घटना से मौत का मामला दर्ज किया गया है.

कौन है अनुज थापन

अनुज थापन मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था और उसे सोनू कुमार बिश्नोई के साथ कथित तौर पर शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. पाल और गुप्ता को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.

सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल को दो लोगों ने की थी गोलीबारी

मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल की सुबह दो लोगों ने गोलियां चलाई थीं. इसी अपार्टमेंट में सलमान खान रहते हैं। घटना के बाद पुलिस ने दोनों शूटर विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को गुजरात से गिरफ्तार किया था और हथियार आपूर्तिकर्ताओं सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) और अनुज थापन (32) को पंजाब से गिरफ्तार किया था.

8 मई तक पुलिस हिरासत में आरोपी

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने विक्की गुप्ता, सागर पाल और अनुज थापन को सोमवार को अदालत में पेश किया था. जहां से उन्हें आठ मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया था.

गोलीबारी मामले ही जांच कर रही मुंबई पुलिस, लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली थी गोलीबारी की जिम्मेदारी

सलमान खान के घर बाहर गोलीबारी मामले की जांच मुंबई पुलिस कर रही है. गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई इस मामले में आरोपी हैं. माना जा रहा है कि अनमोल फिलहाल अमेरिका अथवा कनाडा में है. अनमोल ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से गोलीबारी प्रकरण की जिम्मेदारी ली थी. हालांकि पुलिस का कहना है कि उसका ‘आईपी एड्रेस’ पुर्तगाल का मिला है.

Also Read: हजारीबाग डीआईजी के आवास गार्ड ने सर्विस पिस्टल से कर ली आत्महत्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >