वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को किसने बताया ‘लव जिहाद’ ?

Love Jihad : फिल्म निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को लेकर बड़ा दावा किया है. वे मामले को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से मुलाकात की तैयारी कर रहे हैं. जानें क्या है पूरा मामला.

Love Jihad : सनोज मिश्रा ने दावा किया है कि मोनालिसा भोंसले की एक मुस्लिम युवक से शादी ‘लव जिहाद’ का मामला हो सकता है. रविवार (15 मार्च) को उन्होंने युवती के परिवार से मुलाकात की. इसके बाद मिश्रा ने कहा कि वह इस पूरे मामले को सीएम मोहन यादव के सामने उठाएंगे, ताकि सरकार इस पर ध्यान दे और जरूरी कार्रवाई की जा सके.

‘लव जिहाद’ शब्द का इस्तेमाल कुछ दक्षिणपंथी समूहों (Right-Wing Groups) द्वारा किया जाता है. उनका मानना है कि मुस्लिम युवक प्यार के जरिए हिंदू लड़कियों को फंसा कर उनसे शादी करते हैं और बाद में उन्हें इस्लाम धर्म अपनाने के लिए कहते हैं.

कुंभ मेला 2025 के बाद मोनालिसा अचानक चर्चा में आ गई

मोनालिसा मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली हैं.  घुमंतू पारधी समुदाय से आती हैं. उन्हें तब पहचान मिली जब कुंभ मेला 2025 के दौरान माला और रुद्राक्ष बेचते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. इसके बाद वह अचानक काफी चर्चा में आ गईं. फरमान खान के परिवार के अनुसार, उसने 11 मार्च को केरल के अरुमानूर में नैनार मंदिर में शादी की थी. भोंसले इन दिनों अपनी पहली मलयालम फिल्म ‘नागम्मा’ की शूटिंग कर रही हैं.

यह भी पढ़ें : वायरल गर्ल मोनालिसा ने बॉयफ्रेंड फरमान संग की शादी, ‘पति’ के साथ पहुंची थाने

महेश्वर में मोनालिसा के माता-पिता से मिलने के बाद मिश्रा ने पत्रकारों से बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मध्य प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से लेगी. मिश्रा का कहना है कि अब परिवार को भी लगने लगा है कि लड़की को फंसाने की यह एक सोची-समझी साजिश थी. कुछ संगठन बेरोजगार युवाओं को पैसे देकर हिंदू लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाने के लिए उकसाते हैं, ताकि सनातन धर्म को बदनाम किया जा सके.

कागजात में मोनालिसा की उम्र बढ़ाकर दिखा दी गई, चाचा का आरोप

मोनालिसा के चाचा विजय भोंसले का कहना है कि उसका जन्म 2009 में हुआ था और वह अभी भी नाबालिग है. उनका आरोप है कि पासपोर्ट बनवाने के समय कागजात में उसकी उम्र बढ़ाकर दिखा दी गई, ताकि शादी को कानूनी तौर पर सही साबित किया जा सके. हालांकि, मोनालिसा भोंसले ने इन बातों को पहले ही खारिज कर दिया था. उसका कहना है कि उसके नाबालिग होने की खबरें बिल्कुल गलत और फर्जी हैं. शादी के बाद केरल में मीडिया से बात करते हुए उसने कहा था कि मैं 18 साल की हूं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >