Weather Update: 15 अगस्त को देश के 25 राज्यों में बारिश का कहर, स्वतंत्रता दिवस पर IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी है. आईएमडी वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने बताया, "दिल्ली में 15 अगस्त के बाद हल्की से हल्की बारिश का एक दौर देखने को मिलेगा. इसलिए, हल्की से हल्की बारिश होगी. बादल छाए रह सकते हैं. ये हालात पूरे हफ्ते बने रहने की संभावना है."

Weather Update: मौसम विभाग ने बताया, “उत्तर-पश्चिम भारत में, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. हालांकि, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, खासकर जम्मू, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश, जहाँ बहुत भारी बारिश की उम्मीद है, आज के बाद थोड़ी राहत मिलेगी. पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी भारत के साथ-साथ मध्य भारत में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. इसलिए, अगले 24 घंटों के भीतर, इसकी गति पश्चिम की ओर होगी.”

झारखंड में 15 अगस्त के दिन होगी बारिश

झारखंड में 15 अगस्त को कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. जबकि मौसम विभाग ने झारखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

15 अगस्त को पूर्व और मध्य भारत में कहां-कहां होगी बारिश

पूर्व और मध्य भारत में 15 अगस्त को मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 15 अगस्त को केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, यमन, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की संभावना है. जबकि 15 अगस्त को तेलंगाना में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

उत्तर पश्चिम भारत में 15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर पश्चिम भारत में 15 अगस्त को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्व राजस्थान में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >