Weather Forecast : बिहार में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी, दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, जानिये आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

Weather Forecast Today, LIVE Updates: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा से लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जाताई जा रही है. कई जगहोंपर तेज आंधी की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है. यह भी अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी तट, सिक्किम और असम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है. मौसम की तमाम जानकारी के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ...

Live Updates
10:21 PM. 5 May 21 10:21 PM. 5 May

राजस्थान में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की वृद्धि, 6 और 7 मई को कई जिलों में आंधी-पानी की संभावना

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में बुधवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गयी है. वहीं, जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, छह मई से राज्य के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके प्रभाव से वायुमंडल के निचले स्तरों में राजस्थान के ऊपर एक बार पुनः परिसंचरण तंत्र बनेगा तथा अरब सागर की खाड़ी से आनेवाली नम हवाओं से 6-7 मई के दौरान एक बार पुनः आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है. इस दौरान बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग के जिलों में एक बार पुनः बौछारें पड़ने तथा 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. छह मई को जोधपुर, जैसलमेर, नागौर, बीकानेर, गंगानगर हनुमानगढ़, चूरू जिलों व आसपास में तेज अंधड़ आने की भी संभावना बनी हुई है.

10:21 PM. 5 May 21 10:21 PM. 5 May

कोझिकोड, वायनाड, कासरगोड, मलप्पुरम, त्रिशूर, कन्नूर और पलक्कड़ के कई स्थानों में बारिश की संभावना

कोझिकोड, वायनाड, कासरगोड, मलप्पुरम, त्रिशूर, कन्नूर और पलक्कड़ के कई स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना जतायी गयी है. साथ ही केरल में मौसम की अधिकांश गतिविधि शाम और रात के दौरान सप्ताह के अन्य दिनों में होने की उम्मीद है.

10:21 PM. 5 May 21 10:21 PM. 5 May

केरल में मानसून पूर्व भारी बारिश का पूर्वानुमान

सप्ताहांत में केरल में भारी प्री-मानसून वर्षा की चेतावनी दी गयी है. उत्तर आंतरिक कर्नाटक के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण केरल और तमिलनाडु के अंदरूनी हिस्सों की ओर आगे बढ़ रहा है. केरल के उत्तरी हिस्से में देश के अन्य भागों की तुलना में अधिक तीव्र मौसम गतिविधि का अनुभव होने की संभावना है.

10:21 PM. 5 May 21 10:21 PM. 5 May

अगले एक से दो घंटे में बिहार के लखीसराय, बेगूसराय, जमुई और मुंगेर जिले के कुछ भागों में वज्रपात और बारिश की संभावना

अगले एक से दो घंटे में बिहार के लखीसराय, बेगूसराय, जमुई और मुंगेर जिले के कुछ भागों में मध्यम मेघ गर्जन या वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. इसके अलावा बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. साथ ही करीब 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की संभावना है.

1:55 PM. 5 May 21 1:55 PM. 5 May

देहरादून में झमाझम बारिश

उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. बुधवार को देहरादून में 10 बजे के बाद से ही मौसम बदलने लगा. आसमान में काले बादल उमड़ आये और तेज हवा चलने लगी. इस बीच जोरदार बारिश भी हुई. गौरतलब है कि मौसम विभाग ने कई इलाकों में जोरदार बारिश के साथ साथ बर्फबारी की भी संभावना जताई है.

1:55 PM. 5 May 21 1:55 PM. 5 May

झारखंड का मौसम हुआ सुहाना

झारखंड में मौसम का मिजाज सुहावना हो गया है. बीते कुछ दिनों से शाम में लगातार मौसम खुशनुमा हो रहा है. बारिश और तेज हवाओं से गर्मी से राहत मिल रही है. बुधवार को भी मौसम ने करवट ले लिया है. आसमान में बादल छाए हुए है. और तेज बारिश की आशंका है. वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले 7 दिनों तक मौतम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा.

11:51 AM. 5 May 21 11:51 AM. 5 May

दिल्ली में छाए रहेंगे बादल

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आने वाले 4 दिनों तक मौसम खुशनुमा होने जा रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले चार दिनों कर दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. और हल्की बारिश भी होगी. मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि इस बीच दिल्ली में तेज हवाएं भी चलेंगी.

11:51 AM. 5 May 21 11:51 AM. 5 May

बिहार में बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में भी मौसम का मिजाज बदल गया है. बादलों की आवाजाजी के साथ ठंडी हवाएं और बारिश ने गर्मी से राहत दी है. इधर, मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि, बिहार के कई इलाकोंमें आने वाले कुछ समय में भारी बारिश होगी. साथ ही तेज आंधी भी चलेगी. मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की है.

10:22 AM. 5 May 21 10:22 AM. 5 May

यहां बना है निम्न दबाव का क्षेत्र 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से एक निम्न दबाव की रेखा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार तथा पश्चिम बंगाल होते हुए असम तक जा रही है. इसके कारण कई इलाकोंमें बारिश हो सकती है.

10:05 AM. 5 May 21 10:05 AM. 5 May

दिल्ली में हल्की बूंदाबादी

दिल्ली में आज मौतम का मिजाज बदल सकता है. वहीं, तेज हवा भी चल सकती है. हालांकि, फिलहाल दिल्ली में आंशिक बादल है. सूरज में तपिश बनी हुई है. इस बीच सफदरजंग इलाके में हल्की बूंदाबांदी भी हुई. बादल भी छाये.

10:05 AM. 5 May 21 10:05 AM. 5 May

मौसम का बदला मिजाज  

पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा से लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जाताई जा रही है. कई जगहोंपर तेज आंधी की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है. यह भी अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी तट, सिक्किम और असम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है.

10:05 AM. 5 May 21 10:05 AM. 5 May

Posted by: Pritish Sahay

मुख्य बातें

Weather Forecast Today, LIVE Updates: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है. राजस्थान, पंजाब, हरियाणा से लेकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जाताई जा रही है. कई जगहोंपर तेज आंधी की भी संभावना मौसम विभाग ने जताई है. यह भी अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा के उत्तरी तट, सिक्किम और असम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती है. मौसम की तमाम जानकारी के लिए जुड़े रहें prabhatkhabar.com के साथ…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >