Weather Forecast Today: दिल्ली को मिलेगी प्रदूषण से राहत, यहां तूफान की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

Weather Forecast Today : कम दबाव के क्षेत्र के पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 27 नवंबर के आसपास दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर दबाव में तब्दील होने की संभावना स्काइमेट वेदर व्यक्त की है. जानें अपने राज्य के मौसम का हाल

दिल्ली में तापमान में गिरावट तथा रात के समय हवा की गति मंद रहने से प्रदूषकों के एकत्रित होने के कारण वायु गुणवत्ता फिर से ‘‘गंभीर’ श्रेणी में रिकॉर्ड की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार 27 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी भारत को प्रभावित करने वाले एक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव नजर आने की संभावना है जिसकी वजह से प्रदूषण से थोड़ी राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में 26 नवंबर को निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है जिसका आंशिक असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है. इस वजह से तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी के आसार हैं. आसमान के साफ होने के बाद 29 नवंबर तक पूरे राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. 28 नवंबर तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे.

तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में भारी बारिश देखने को मिल रही है. राजधानी चेन्नई के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए तूफान की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग की मानें तो एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 और 26 नवंबर को गुजरात-महाराष्ट्र-गोवा तटों से उत्तर-पश्चिम भारत की ओर बढ़ सकता है. इस वजह से 27 नवंबर तक मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.

26-27 नवंबर के दौरान दक्षिणी राजस्थान, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर आंधी और बिजली के साथ ओले गिरने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है.

Also Read: Weather update : हिमालय पर्वत पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय , यूपी में होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 28 नवंबर के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. 27 नवंबर को उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर आंधी और बिजली गिरने के साथ ओले गिरने की संभावना विभाग ने व्यक्त की है.

Also Read: Weather Forecast LIVE: तमिलनाडु में भारी बारिश, 5 जिलों में सभी स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव नजर आ रहा है. 27 नवंबर को राज्य में कहीं कहीं बारिश और गरज के साथ बौछारें भी देखने को मिल सकती है. 28-30 नवंबर के बीच राज्य में मौसम शुष्क बना रहेगा. 27 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >