Weather Forecast Today: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में बारिश, जानें रविवार को कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम

Weather Update Today: बिहार में मौसम का मिजाज बदला है. आंधी-पानी ने जहां एक ओर किसानों को तबाह किया है वहीं ठनके ने दो लोगों की जान ले ली. वहीं आज के लिए भी मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. आज भी पटना समेत 23 जिलों में ओला और आंधी-पानी के प्रबल आसार हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव जारी है. जानें रविवार को छुट्टी के दिन कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम

Live Updates
3:29 AM. 19 Mar 23 9:59 PM. 18 Mar

उत्तराखंड में ऊंची पहाडियों पर बर्फबारी

उत्तराखंड में ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी तथा निचले इलाकों में ओलावृष्टि और बारिश के कारण पारा गिरने से राज्य में ठंड लौट आयी है. मौसम विभाग की मानें तो अगले एक-दो दिन मौसम ऐसा ही बने रहने का अनुमान है.

3:29 AM. 19 Mar 23 9:59 PM. 18 Mar

छुटपुट स्थानों पर आंधी व बारिश की संभावना

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि कि मेघगर्जन, बारिश की गतिविधियों में 21-22 मार्च को कुछ कमी होने तथा केवल छुटपुट स्थानों पर आंधी व बारिश की संभावना है.

3:29 AM. 19 Mar 23 9:59 PM. 18 Mar

राजस्थान के कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश

राजस्थान के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटों के दौरान मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है. राज्य में करौली के सपोटरा में सर्वाधिक 64 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19 मार्च से राज्य के ऊपर प्रभावी होगा। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में 19-20 मार्च को तीव्र मेघगर्जन, आंधी व बारिश में बढोतरी होगी। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है.

3:29 AM. 19 Mar 23 9:59 PM. 18 Mar

दिल्ली में ओलावृष्टि की संभावना

आईएमडी ने कहा कि पूर्वोत्तर दिल्ली (करावल नगर, दिलशाद गार्डन और सीमापुरी) और आसपास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने का अनुमान है. विभाग के अनुसार, बुराड़ी, सिविल लाइंस, कश्मीरी गेट, दिल्ली विश्वविद्यालय और नोएडा व आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने की आशंका है.

3:29 AM. 19 Mar 23 9:59 PM. 18 Mar

दिल्ली के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की बारिश

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को शहर में गरज के साथ और बारिश होने का अनुमान जताया है. आईएमडी के मुताबिक, शनिवार सुबह दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है.

3:29 AM. 19 Mar 23 9:59 PM. 18 Mar

येलो अलर्ट जारी

सोमा सेन रॉय ( IMD वैज्ञानिक) ने कहा कि आज हमने पूरे भारत के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. आज छत्तीसगढ़, विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, तेलंगाना, बंगाल और ओडिशा में ओलावृष्टि और बिजली कड़कने की संभावना है.

मुख्य बातें

Weather Update Today: बिहार में मौसम का मिजाज बदला है. आंधी-पानी ने जहां एक ओर किसानों को तबाह किया है वहीं ठनके ने दो लोगों की जान ले ली. वहीं आज के लिए भी मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है. आज भी पटना समेत 23 जिलों में ओला और आंधी-पानी के प्रबल आसार हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव जारी है. जानें रविवार को छुट्टी के दिन कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vyshnav chandran

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >